Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Adipurush Dialogue Writer Manoj Muntashir Trolled As He Congratulates ISRO For Chandrayaan 3 Launch

'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग पर बधाई दी, वंदे मातरम के नारे लगाए, फिर मनोज मुंतशिर क्यों हो गए ट्रोल?

Manoj Muntashir: आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर ने 'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग पर बधाई दी। वीडियो जारी कर वंदे मातरम के नारे भी लगाए। फिर लोगों ने उन्हें क्याें ट्रोल किया? आइए जानते हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 July 2023 03:34 PM
share Share

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज 2 बजकर 35 मिनट पर 'चंद्रयान 3' लॉन्च किया। इसरो की इस सफलता पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सितारे तक, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दे रहे हैं। 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज मुंतशिर ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन, लोगों ने उनकी खिंचाई करना शुरू कर दिया।

ट्वीट में लिखी ये बात
मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह टीवी पर 'चंद्रयान 3' की लॉन्चिंग देख ताली बजाते दिखाई दिए। वहीं उनके पीछे खड़ी उनकी टीम वंदे मातरम के नारे लगाती नजर आई। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर ने लिखा, 'तेरे आसमां पर चंद्रमा जब तक रहे कायम, झुकने नहीं देंगे कभी मां शीश तेरा हम' वन्दे-भारतम!

क्या बोले लोग?
लोगों ने मनोज मुंतशिर के इस ट्वीट पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'आपने आदिपुरुष फिल्म बनाने के लिए 700 करोड़ बर्बाद कर दिए और इसरो ने 615 करोड़ में चंद्रयान 3 को बनाकर सारे हिंदुस्तान को गौरवान्वित कर दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा तो इसरो के वैज्ञानिकों से निवेदन था कि वह इन्हें भी चंद्रयान के किसी कोने में बैठाकर चंद्रमा पर भेज दें।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अब ये सब ड्रामा नहीं चलेगा।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें