Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Actor Rakhi Sawant files anticipatory bail petition in Bombay HC

गिरफ्तारी से घबराई राखी सावंत! खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, मांगी अग्रिम जमानत

राखी सावंत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले शर्लिन चोपड़ा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सेशन कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी और अब...

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 Jan 2023 10:54 AM
share Share

मॉडल शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत केस में नया अपडेट आया है। एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने राखी सावंत को न्यायिक हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद राखी सावंत ने बॉम्बे सेशन कोर्ट में गिरफ्तारी से पहले ही जमानत की मांग की। हालांकि, बॉम्बे सेशन कोर्ट ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत को खारिज कर दी। अब राखी ने सेशन कोर्ट के इसी फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। 

राखी पर लगा यह आरोप
बता दें, शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर आपत्तिजनक वीडियोज और फोटोज लीक करने का आरोप लगाया था। अंबोली पुलिस ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राखी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस के बार-बार प्रयास करने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हो रही थीं इसलिए पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। 

पति की वजह से सुर्खियों में थीं राखी सावंत
'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत हमेशा किसी-न-किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। राखी, हाल ही में 'बिग बॉस मराठी' के चौथे सीजन में नजर आई थीं। राखी इन दिनों आदिल खान से गुपचुप निकाह और धर्म परिवर्तन कराने की वजह से सुर्खियों में थीं। बता दें, उनकी मां की तबीयत भी नासाज है। वह अस्पताल में भर्ती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें