Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Actor Actress Died in 2023 Vaibhavi Aditya Singh Rajput Satish Kaushik Pamela Akanksha Shahnawaz Sunil Holkar Ray Stevenson Nitesh Pandey

वैभवी-आदित्य से सतीश कौशिक तक, 2023 में दुनिया को अलविदा कह गए ये 10 सेलेब्स

Actor Actress Died in 2023: साल 2023 सिनेमा के लिए काफी दुखों से भरा रहा है। बीते कुछ दिनों में एक ओर जहां कुछ सितारों में दुनिया को अलविदा कह दिया तो दूसरी ओर 2023 में कई अनमोल तारे टूटे।

Avinash Singh Pal लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 27 May 2023 08:09 AM
share Share

साल 2023 सिनेमा के लिए शोक से भरा रहा है। इस साल कई सितारों के अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया, चाहें फिर बात टीवी शो वर्ल्ड की करें या फिर साउथ इंडियन सिनेमा की। इस साल सतीश कौशिक से लेकर वैभवी उपाध्याय और पामेला चोपड़ा तक का निधन हुआ। एक नजर इस साल दुनिया को अलविदा कह गए सेलेब्स पर...

वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay):  साराभाई वर्सेस साराभाई फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की अचानक मौत से हर कोई सदमें में है। वैभवी की मौत 23 मई को रोड एक्सीडेंट में हुई थी।

आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput): एक्टर-मॉडल आदित्य सिंह राजपूत ने 22 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आदित्य अपने घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। आदित्य महज 32 साल के थे और उन्हें स्प्लिट्सविला से काफी पहचान मिली थी।

सतीश कौशिक (Satish Kaushik): सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ था। सतीश कौशिक, होली पर 8 मार्च को दिल्ली आए थे और अपने एक दोस्त के फार्म हाउस पर होली पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन अचानक आधी रात को उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने सतीश कौशिक को मृत बताया।

पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra): 20 अप्रैल 2023 को पामेला चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 74 वर्षीय पामेला, यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां थी।  पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं।

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey): भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, वाराणसी के सारनाथ में फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। 26 मार्च को होटल के एक कमरे में एक्ट्रेस का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। वहीं इसके बाद आकांक्षा के परिवार ने समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे।

शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan): 17 फरवरी को अभिनेता शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया था। 56 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते शाहनवाज का निधन हो गया था। बता दें कि दर्शकों ने उन्हें 'मिर्जापुर' में 'गुड्डु भैया' के ससुर के कैरेक्टर में खूब पसंद किया था। शाहनवाज ने ‘देख भाई देख’, ‘अलिफ लैला’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘बंधन सात जन्मों का’ और 24 जैसे शो में और ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘फैंटम’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

सुनील होलकर (Sunil Holkar): 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम सुनील होलकर का 40 की उम्र में निधन हो गया था। सुनील ने 14 जनवरी को अपनी आखिरी सांस ली थी। सुनील, लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे।

रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson): आरआरआर में दमदार विलेन का रोल निभा चुके हॉलीवुड एक्टर रे स्टीवेन्सन ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। 21 मई को 58 की उम्र में रे का निधन हुआ था। रे के खाते में ‘पनिशर:वॉर जान’, ‘दि थ्योरी ऑफ फ्लाइट’, ‘किंग आर्थर’ और आरआरआर जैसी सुपरहिट फिल्में शुमार थीं।

शरत बाबू (Sharat Babu): 22 मई को दोपहर करीब 1.30 बजे हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में जाने-माने अभिनेता शरत बाबू का निधन हो गया था। इस खबर से पूरी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री हैरान रह गई थी।

नितेश पांडे (Nitesh Pandey): 23 मई की रात को नितेश पांडे का निधन हो गया था। 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितेश का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। 51 साल के नितेश कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके थे।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें