Aashiqui 3 Song leak Arjit Singh Bhool Ja Wo Jo Tera Khawab Tha Kabhi Wo Jo Tera Pyaar Tha Kabhi as per reports starring Kartik Aaryan Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 का गाना 'भूल जा' लीक! अरिजीत सिंह ने दी आवाज, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Aashiqui 3 Song leak Arjit Singh Bhool Ja Wo Jo Tera Khawab Tha Kabhi Wo Jo Tera Pyaar Tha Kabhi as per reports starring Kartik Aaryan

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 का गाना 'भूल जा' लीक! अरिजीत सिंह ने दी आवाज

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म आशिकी 3 एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह इसका एक गाना है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह की आवाज में गाना 'भूल जा' लीक हो गया है।

Avinash Singh लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईWed, 20 Sep 2023 11:01 AM
share Share
Follow Us on
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 का गाना 'भूल जा' लीक! अरिजीत सिंह ने दी आवाज

राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर 'आशिकी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद 2013 में फिल्म के सीक्वल 'आशिकी 2' रिलीज हुई, जिस में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। आशिकी 2 की सक्सेस के बाद कुछ वक्त पहले आशिकी 3 का ऐलान हुआ, जिस में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का एक गाना 'भूल जा' कथित तौर पर लीक हो गया है।

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर एक गाने का छोटा सा ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 का है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस गाने के बोल 'वो जो तेरा हाल था कभी, वो जो तेरा प्यार था कभी..। वो जो तेरे साथ था कभी... भूल जा।'सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये ऑडियो क्लिप लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं, एक ओर जहां इसे काफी पसंद किया जा रहा है तो कुछ लोग अंकित तिवारी के गाने की डिमांड करते दिख रहे।
 

अब तेरे बिन जी लेंगे हम...
बता दें कि आशिकी 3 के निर्देशन की जिम्मेदारी अनुराग बसु को मिली है, जिन्हें 'बर्फी', 'लूडो' जैसी  फिल्मों के लिए जाना जाता है।  'आशिकी 3' का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स के निर्माता मुकेश भट्ट कर रहे हैं। आशिकी 3 का ऐलान फिल्म के सुपरहिट गीत 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम..' के एक टीजर से किया गया था, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी। 1990 में रिलीज फिल्म 'आशिकी' में यह गीत कुमार शानू ने गाया गया था।

एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा 
गौरतलब है कि फिल्म में कार्तिक लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि एक्ट्रेस के नाम पर अब भी सस्पेंस जारी है। कुछ वक्त पहले कटरीना कैफ ,दीपिका पादुकोण  और फातिमा सना शेख का नाम सुर्खियों में था। हालांकि आशिकी 3 के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने इसे अफवाह कहा था। वहीं सारा का भी नाम सामने आया था, लेकिन एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें फिल्म ऑफर नहीं हुई है।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।