Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Sana Makbul Bigg Boss OTT Winner Marriage Boyfriend Srikanth Bureddy Says sab pata chalega

Sana Makbul की जीत पर बेहद खुश नजर आए बॉयफ्रेंड, देखें शादी के सवाल पर क्या बोले श्रीकांत बुरेड्डी

  • सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनी हैं। उन्होंने अपनी ये जीत अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी संग मनाई है। शो के बाद सना श्रीकांत बुरेड्डी के साथ नजर आईं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 Aug 2024 08:49 AM
share Share

सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनी हैं। शो जीतने के बाद सना मकबूल अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी संग जीत का जश्न मनाती नजर आईं। श्रीकांत बुरेड्डी भी सना की जीत पर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि वो सना पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शो के बाद सना और बिग बॉस ट्रॉफी के साथ नजर आए। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो में सना मकबूल संग शादी को लेकर भी रिएक्शन दिया है।

शादी के सवाल पर क्या बोले श्रीकांत

टेलीटॉक इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर सना मकबूल और उनके बॉयफ्रेंड का वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहते नजर आ रहे हैं कि सना की जीत से वो बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमें सना पर गर्व है। इसके बाद पैप्स श्रीकांत से पूछते हैं कि आप सना मैम के साथ शादी कब कर रहे हो? इसपर श्रीकांत हंसते हैं और कहते हैं सब पता चलेगा जल्दी।

 

शादी की बात पर क्या बोलीं सना मकबूल?

सना मकबूल श्रीकांत के साथ गाड़ी में आगे की सीट पर बैठी हैं। पैप्स उनसे पूछते हैं कि पार्टी कब है? वो कहती हैं जल्दी। उसके बाद पैप्स उनसे कहते हैं कि शादी कब है? वो कहती हैं कि वो भी जल्दी होगी, आप सब इन्वाइट हैं।

क्या करते हैं सना के श्रीकांत बुरेड्डी?

सना मकबूल नेजी को हराकर शो की विनर बनी हैं। सना मकबूल के बॉयफ्रेंड लगातार सना को बाहर से सपोर्ट कर रहे थे। श्रीकांत बुरेड्डी एक बिजनेसमैन हैं। वो एक पर्सनल लोन देने वाली कंपनी बडीलोग के संस्थापक हैं। सना मकबूल की बात करें तो सना मकबूल कई टीवी सिरियल में नजर आ चुकी हैं। वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें