Sikandar Teaser Reactions: सलमान खान की फिल्म का म्यूजिक होने वाला है शानदार, टीज़र देख यूजर्स बोले ‘फायर है’
- सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। दबंग खान को एक्शन के अवतार में देख खुश हुए फैंस। यूजर्स बोले 'बैकग्राउंड म्यूजिक धमाका करने वाला है।'

सलमान खान की फिल्म सिकंदर के एलान के बाद से फैंस रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने आज फिल्म की पहली झलक टीज़र के रूप में शेयर कर दी है। करीब डेढ़ मिनट के टीज़र में बंदूकों और मुखोटों में छुपे दुश्मनों को देखा जा सकता है। साथ ही बैकग्राउंड में जबरदस्त म्यूजिक चल रहा है। दबंग खान के इस अंदाज़ को देख कर आप समझ जाएंगे कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर सिकंदर ट्रेंड करने लगा है।
सिकंदर टीज़र में सलमान खान का जबरदस्त डायलॉग फैंस को याद रहने वाला है। X के यूजर्स ने सिकंदर टीज़र पर अपने रिएक्शन दिए हैं। जानिए-
एक यूजर सिकंदर टीज़र देखने के बाद लिखा 'ये वही सलमान खान है जैसे हम देखना चाहते हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'सलमान खान ईद पर वापस आ रहा है। ' एक और यूजर ने लिखा ' इस बार की ईद पर धमाका होने वाला है।' बैकग्राउंड फायर है।
बता दें, फैंस लंबे समय से सलमान खान को एक जबरदस्त फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में राधे, किसी का भाई किसी की जान, टाइगर 3 जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब फैंस सिकंदर का इंतजार कर रहे हैं।
आमिर खान की गजिनी बनाने वाले ए आर मुरुगदास ने सलमान खान की सिकंदर को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी ली हुई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना समेत कई और एक्टर्स नज़र आने वाले हैं। फिल्म की कहानी के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन एक्शन भरपूर देखने को मिलने वाला है। सिकंदर को सलमान के खास दोस्त साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले दोनों किक में साथ काम कर चुके हैं। अगले साल ईद पर सिकंदर का धमाका होना तय है।