Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Pankaj Udhas passed away Celebes and fans reaction pays tribute

पंकज उधास के निधन से गम में डूबे सेलेब्स और फैन्स, पीएम मोदी ने भी जताया शोक

Pankaj Udhas Death: पंकज उधास के निधन से पूरे बॉलीवुड के लिए सदमा है। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैन्स उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

Shrilata लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Feb 2024 06:36 PM
share Share
Follow Us on
पंकज उधास के निधन से गम में डूबे सेलेब्स और फैन्स, पीएम मोदी ने भी जताया शोक

दिग्गज गजल गायक पंकज उधार नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 26 फरवरी की सुबह पंकज उधास ने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में उनका निधन हुआ। उनकी मौत ने प्रशंसकों को हिला दिया और पूरे बॉलीवुड में जैसे मातम सा पसर गया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैन्स तक शोक व्यक्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी बातचीत याद है। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’

 

सेलेब्स और फैन्स के रिएक्शन

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, मेरे बचपन के बहुत अहम हिस्सा रहे पंकज उधास आज नहीं रहे।मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा। जब से पता चला कि वह नहीं रहे मेरा दिल रो रहा है। आपका बहुत शुक्रिया। ओम शांति।

संगीतकार अनु मलिक ने लिखा, ‘दुखद, शॉक्ड। इस दुनिया ने ना केवल एक महान गायक खो दिया बल्कि एक महान इंसान भी। वह हमेशा बहुत हम्बल रहे हैं। संगीत की दुनिया, गजल की दुनिया, हम सबने एक चमकता सितारा खो दिया। एक कमाल का इंसान। पंकज जी की आत्मा को शांति मिले।’

एक्टर मनोज जोशी ने ट्वीट किया, ‘संगीत जगत की महान हस्ती पंकज उधास जी के निधन से दुख हुआ। उनका निधन एक खालीपन हो गया जिसे भरना मुश्किल होगा। उनके परिवार, शिष्यों और अनगिनत प्रशंसकों को मेरी संवेदना।’

एक यूजर ने कहा, ‘यह जानकर बेहद दुख हुआ दिग्गज गजल गायक पंकज उदास नहीं रहे। उनकी आवाज ने हमेशा दिल को छू लिया।’

एक ने ट्वीट किया, ‘नाम और आवाज दोनों याद रहेगी आपकी।’

एक यूजर लिखते हैं, 'पंकज जी ने आज सबको उदास कर दिया। ओम शांति।'

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें