Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Influencer And content creator Misha Agarwal Passed Away Just 2 Days Before Her 25th Birthday Fans Shocked

24 साल की उम्र में कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का हुआ निधन, दो दिन बाद था जन्मदिन

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार मीशा अग्रवाल का निधन 24 अप्रैल को हुआ है। वहीं, ठीक दो दिन बाद यानी 26 अप्रैल को उनका जन्मदिन था। ऐसे में मीशा अपने 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 26 April 2025 01:42 PM
share Share
Follow Us on
24 साल की उम्र में कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का हुआ निधन, दो दिन बाद था जन्मदिन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। मीशा अपने मजेदार रील्स और मजाकिया कंटेंट के लिए जानी जाती थी। मीशा के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया। 24 साल की उम्र में मीशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीशा के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी गई है।

हम इस दुख से उबर नहीं पा रहे

मीशा के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। मीशा की फैमिली ने इंस्टाग्राम अकाउंट themishaagrawalshow पर उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर शेयर कर रहे हैं। आपने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अब भी इस नुकसान से उबर नहीं पाए हैं। मीशा को जो प्यार और अपनापन आप सबने दिया, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। कृपया उन्हें अपनी यादों में रखें और उनकी आत्मा को अपने दिलों में संजोए रखें।' इस खबर ने मीशा के फैंस को तगड़ा झटका दिया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। एक तरफ जहां फैंस इस खबर पर दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे प्रैंक बता रहे हैं। उनका मानना है कि ये महज एक मजाक है।

मीशा अग्रवाल

25वें जन्मदिन से पहले हुआ निधन

बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार मीशा अग्रवाल का निधन 24 अप्रैल को हुआ है। वहीं, ठीक दो दिन बाद यानी 26 अप्रैल को उनका जन्मदिन था। ऐसे में मीशा अपने 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर themishaagrawalshow नाम से मीशा के अकाउंट पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। फैंस उनके वीडियोज को काफी पसंद करते थे।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें