Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़गॉसिपPriyanka Chopra Mother on Daughter Absence in Anant Ambani Pre Wedding Celebration

अनंत अंबानी की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा? मां मधु चोपड़ा ने दिया यह जवाब

  • मधु चोपड़ा ने कहा कि वो लंबे वक्त से जामनगर आना चाहती थीं। अब यह हकीकत में हो पाया है। मैं इस प्री-वेडिंग बैश को लेकर काफी उत्सुक हूं। जब उनके पूछा गया कि प्रियंका चोपड़ा इस फंक्शन में क्यों नहीं हैं तो सुनिए उनकी मां ने क्या जवाब दिया।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानSat, 2 March 2024 08:49 PM
share Share
Follow Us on
अनंत अंबानी की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा? मां मधु चोपड़ा ने दिया यह जवाब

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर में हो रहा है। मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे शामिल हैं। इनमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे नाम शामिल हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कई फैंस ये सोचकर हैरान नजर आए कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस आलीशान फंक्शन से नदारद क्यों हैं? जब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से इस बारे में सवाल किया गया तो सुनिए उन्होंने क्या जवाब दिया।

जामनगर पहुंचकर खुश हैं मधु चोपड़ा

मधु चोपड़ा को जब जामनगर में स्पॉट किया गया तो पापाराजी ने उनसे यह सवाल पूछ लिया कि बॉलीवुड की देसी गर्ल इस फंक्शन में क्यों नहीं आई हैं। तो जवाब में उन्होंने कहा कि वो पिछले कई सालों से जामनगर आना चाहती थीं और अब अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की वजह से उनका यह सपना सच हो गया है। मधु चोपड़ा ने कहा, "मैं सचमुच जामनगर आने का इंतजार कर रही थी, बल्कि मैंने कई साल पहले अनंत से इस बारे में बात भी की थी।"

प्री-वेडिंग फंक्शन में क्यों नहीं आईं प्रियंका

मधु चोपड़ा ने कहा कि अब यह हकीकत में हो पाया है। मैं इस प्री-वेडिंग बैश को लेकर काफी उत्सुक हूं। जब उनके पूछा गया कि प्रियंका चोपड़ा इस फंक्शन में क्यों नहीं हैं तो उनकी मां ने कहा, "वो इस शादी में आएंगी, आप फिक्र ना करें।" मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा अंबानी परिवार के कई बड़े इवेंट्स में नजर आती रही हैं। मार्च 2023 में उन्होंने (प्रियंका)और निक जोनस ने मुंबई में NMACC (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) का इवेंट अटेंड किया था।

बेटी के साथ वक्त बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा

इस वर्ल्ड लेवल इवेंट में हॉलीवुड के भी कई दिग्गज सितारे शरीक हुए थे। इस मेगा इवेंट में जेंडाया और जीजी हदीद जैसे सेलेब्रिटीज आए थे। बात प्रियंका चोपड़ा की करें तो एक्ट्रेस अभी अपनी बेटी मालती मैरी के साथ वक्त बिता रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी बेटी मालती की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें