Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ghazal Singer Pankaj Udhas Passed Away Know About His Family Love Marriage with Muslim Girl Net Worth

Pankaj Udhas Family: पंकज ने धर्म की दीवार तोड़कर की थी फरीदा से शादी, जानिए क्या करती हैं दोनों बेटियां

Pankaj Udhas Passed Away: गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। 26 फरवरी 2024 को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली है।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 Feb 2024 09:00 PM
share Share
Follow Us on
Pankaj Udhas Family: पंकज ने धर्म की दीवार तोड़कर की थी फरीदा से शादी, जानिए क्या करती हैं दोनों बेटियां

'चिट्ठी आई है...', 'चांदी जैसा रंग है तेरा...', जैसे गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पंकज उधास अब नहीं रहे। 26 फरवरी 2024 को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं। वे पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कह रहे हैं। बता दें, पंकज उधास अपने पीछे रोता बिलखता परिवार छोड़ गए हैं।

हाल ही में हुई थी बड़ी बेटी की शादी

पंकज उधास ने फरीदा से शादी की थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां- नायाब और रिवा हुईं। दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। नायाब अपना म्यूजिक बैंड चलाती हैं और कई शोज भी ऑर्गनाइत करती हैं। हाल ही में पंकज और फरीदा ने नायाब की शादी भारतीय क्लासिकल म्यूजिशियन ओजस अधिया से की थी। वहीं छोटी बेटी रिवा लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

बेहद फिल्मी है प्रेम कहानी

पंकज ग्रैजुएशन कर रहे थे। वहीं फरीदा एयरहोस्टेस थीं। एक दिन पंकज के पड़ोसी ने उनकी मुलाकात फरीदा से कराई। पहली मुलाकात में ही पंकज, फरीदा को दिल दे बैठे। उन्होंने फरीदा से दोस्ती की और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते-बिताते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, दोनों के प्यार के बीच धर्म की दीवार आड़े आ गई। फरीदा के पिता रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर थे, इस वजह से पंकज बहुत डरे हुए थे। लेकिन, उन्होंने हिम्मत से काम लिया और फरीदा के पिता से बात करने उनके घर पहुंच गए। पंकज की बातों ने फरीदा के पिता का दिल जीत लिया और वे दोनों की शादी के लिए मान गए। 

पंकज की नेटवर्थ

पंकज उधास ने ढेरों एलब्म और गानों के चलते कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया। आखिरी बार उन्होंने 'रात भर तन्हा रहा' गाना गाया था। ये गाना राज बब्बर और जीनत अमान की फिल्म 'दिल तो दीवाना है' का था। गजल गाने के अलावा पंकज अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते थे। वह अपने लाइव परफॉर्मेंस और गानों की झलकियां अपने चैनल पर साझा करते रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ तकरीबन 24 से 25 करोड़ रुपये होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें