Hindi Newsentertainment न्यूज़CelebsRakhi Sawant Shared Emotional Post On Instagram After Got Detained Sherlyn Chopra

सोशल मीडिया पर छलका राखी सावंत का दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दुनिया में सबसे ज्यादा...

मां की बीमारी, आदिल के साथ अपने रिश्ते और शर्लिन चोपड़ा द्वारा लगाए गए आरोपों से राखी सावंत परेशान हो गई है। हाल ही में उन्होंने पोस्ट साझा कर शायद इन्हीं हालातों पर अपना दर्द बयां करने की कोशिश की है।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 Jan 2023 07:52 AM
share Share

टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले वह अपनी मां की बीमारी की वजह से खबरों में आई थीं। फिर आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह के पूरे चैप्टर ने उन्हें लाइमलाइट में रखा और अब मॉडल शर्लिन चोपड़ा द्वारा की गई शिकायत की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें, शर्लिन चोपड़ा ने राखी पर उनके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें लीक करने का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से पुलिस ने गुरुवार को उन्हें हिरासत में ले लिया था। वहीं आज राखी ने अपना दर्द बयां किया है।

कुछ इस तरह राखी ने बयां की अपनी फीलिंग्स
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक इमोशनल कोट लिखा हुआ है। राखी ने इस पोस्ट को शेयर कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश की है। फोटो पर लिखा है, ‘दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत आंसुओं की होती है। क्योंकि हमारे आंसू एक परसेंट पानी और 99 परसेंट फीलिंग्स से बने हुए होते हैं। इसलिए हमें किसी को दुख पहुंचाने से पहले दो बार सोचना चाहिए’। बता दें, राखी ने यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सच’।

पिछले साल शुरू हुआ था विवाद
बता दें, राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद की शुरुआत पिछले साल से हुई थी। दरअसल, जब बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री हुई, तब शर्लिन चोपड़ा ने इसका विरोध किया था। इतना ही नहीं उन्होंने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर करने की मांग भी की थी। हालांकि, राखी ने साजिद का सपोर्ट किया था। उन्होंने साजिद को अपना भाई बताया था। बस यहीं से दोनों के बीच जंग छिड़ गई थी। पहले शर्लिन ने राखी के खिलाफ केस किया था और उसके बाद राखी ने शर्लिन पर मानहानि का केस ठोका था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें