Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Shah Rukh Khan Says He Want To Play Virat Kohli Role Anushka Sharma React You Should Have Beard For This

जब शाहरुख खान ने जताई विराट कोहली का रोल करने की इच्छा, अनुष्का शर्मा बोलीं- लेकिन इसके लिए आपको...

अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान साथ में बहुत मस्ती करते हैं। एक बार शाहरुख ने सबके सामने इवेंट में कहा था कि वह विराट कोहली का किरदार निभाना चाहते हैं। जानें तब अनुष्का ने क्या कहा था।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानWed, 3 April 2024 04:03 AM
share Share

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं। इस जोड़ी की सभी तारीफ करते रहते हैं। अनुष्का और विराट जब रिलेशनशिप में थे तब भी और शादी के बाद भी एक्ट्रेस को कई बार क्रिकेटर के नाम पर चिढ़ाया जाता है। अब अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख, अनुष्का से कहते हैं कि वह विराट का किरदार निभाना चाहते हैं फिल्म में।

विराट का किरदार करना चाहते हैं शाहरुख

दरअसल अनुष्का उस वक्त विराट को डेट कर रही थीं। उस दौरान शाहरुख से पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर का किरदार निभाना चाहते हैं। इस पर शाहरुख ने विराट का नाम लिया था। हालांकि इस पर अनुष्का ने तुरंत उन्हें कहा था कि इसके लिए आपको दाढ़ी बढ़ानी होगी।

तभी शाहरुख ने अनुष्का को रोका और कहा कि वह फिल्म जब हैरी मेट सेजल में विराट के जैसे ही लग रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में उनके किरदार की दाढ़ी बढ़ी हुई है। उन्होंने कहा था, मैंने दाढ़ी बढ़ाई हुई है। हैरी मेट सेजल में मैं विराट कोहली की तरह ही लग रहा हूं। बिल्कुल उनके जैसे।

विराट, शाहरुख के दामाद जैसे

बता दें कि अनुष्का और शाहरुख के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। दोनों साथ में रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, जब हैरी मेट सेजल और जीरो फिल्मों में काम किए हैं। एक बार सोशल मीडिया पर आस्क मी सेशन के दौरान शाहरुख से विराट कोहली के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, मुझे विराट कोहली से प्यार है। मैं हमेशा उनके लिए प्रार्थना करता हूं। भाई दामाद जैसा है हमारा।

अनुष्का और विराट के बारे में बता दें कि दोनों ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं वामिका और अकाय। अकाय का जन्म फरवरी में लंदन में हुआ और फिलहाल एक्ट्रेस वहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें