विवेक ओबरॉय ने 'प्लास्टिक स्माइल' पर किया कमेंट, अभिषेक बच्चन की तारीफ और ऐश्वर्या के लिए बोले...
- विवेक ओबरॉय अपनी जिंदगी से काफी खुश हैं। उनका मानना है कि जिंदगी का कुछ ऊंचा मकसद है। ईश्वर ने उनके साथ जो भी किया वो बेहतरी के लिए किया। उन्होंने ऐश्वर्या, अभिषेक और सलमान खान के नाम पर भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

विवेक ओबरॉय ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। दिल टूटने और करियर बर्बाद होने के क्रम में उन्हें जीवन से कई सीख मिलीं जिन्हें वे लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। अब एक इंट्रेस्टिंग पॉडकास्ट में विवेक बताया कि जो हुआ वह उससे खुश हैं वरना खुद प्लास्टिक बन जाते। उन्होंने अभिषेक बच्चन की तारीफ की साथ ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर भी बोले।
सिर्फ प्रियंका से करते हैं प्यार
डॉक्टर जय मदान के यूट्यूब चैनल पर विवेक ओबरॉय ने जिंदगी से जुड़ी कुछ अच्छे-बुरे अनुभव साझा किए। विवेक को एक टास्क दिया गया जिसमें कुछ नाम सुनकर उन्हें रिएक्शन देना था। उनके सामने सुरेश ओबरॉय का नाम लिया गया जिसे उन्होंने इंस्पिरेशन कहा। वाइफ प्रियंका का नाम लेने पर बोले- ओनली लव। जब सलमान खान का नाम आया तो विवेक ने कहा- ईश्वर उनका बला करें। ऐश्वर्या के नाम पर भी विवेक यही बोले। अभिषेक बच्चन की उन्होंने तारीफ की और कहा, वह दिल के बहुत अच्छे हैं। सच में बढ़िया इंसान हैं।
सिलेब होने का खामियाजा
विवेक दर्दनाक ब्रेकअप से गुजरे हैं। इसके किस्से कई बार सुना चुके हैं। हालांकि वह अब खुश हैं कि उन सबसे बहुत दूर आ चुके हैं। विवेक बोले, सिलेब्रिटी होने का खामियाजा ये होता है कि आपके ब्रेकअप की खबरें दूर-दूर तक फैल जाती हैं।
खुश हैं विवेक, मिला बेस्ट पार्टनर
विवेक खुश हैं कि उस वक्त ईश्वर ने उनकी प्रार्थनाएं नहीं सुनीं। अब वह बहुत खुश हैं और उन्हें बहुत अच्छी लाइफ पार्टनर मिल गई हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस से बता रहा हूं। कभी-कभी हम अब्यूसिव रिश्ते में होते हैं। ऐसे रिश्ते में जहां लोग आपको यूज करते हैं, आपकी कद्र नहीं करते। आप ऐसे रिश्ते में पड़ते हो क्योंकि आपने अपनी सेल्फ-वर्थ को नहीं पहचाना।
...तो बन जाता प्लास्टिक
विवेक उस कठिन दौर से गुजरे तो उसको कैसे देखते हैं? इस पर वह बोले, 'शायद मैं भी बनावटी इंसान बन गया होता। नकली जिंदगी जी रहा होता। शायद प्लास्टिक वाली मुस्कुराहट वाले लोगों के बीच मैं भी प्लास्टिक बन गया होगा। अब लोग अगर मुझे ट्रोल करते हैं तो मैं परवाह नहीं करता। क्योंकि मुझे जिंदगी का मकसद पता है। मुझे पता है कि मेरे लिए जरूरी क्या है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।