Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVidhu Vinod Chopra bit Manoj Bajpayee wife Shabana Raza hand bobby deol old interview film Kareeb love story old kissa

जब विधु विनोद चोपड़ा ने गुस्से में काट लिया था मनोज बाजपेयी की पत्नी का हाथ, हैरान कर देगी ये घटना

बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के किस्से सुनना बहुत से लोगों को पसंद होता है। आज हम आपको एक ऐसा पुराना किस्सा बता रहे हैं जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 3 July 2024 04:48 PM
share Share

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। विधु विनोद चोपड़ा को बॉलीवुड के सबसे अच्छे डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों के साथ काम किया है। उन्होंने साल 1998 में बॉबी देओल और शबाना रजा के साथ फिल्म 'करीब' बनाई थी। इस दौरान एक ऐसी घटना हुई थी जिसे देखकर बॉबी देओल हैरान रह गए थे। विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी एक्ट्रेस के हाथ पर काट लिया था। 

बॉबी देओल ने सुनाया था किस्सा

2001 में फिल्मफेयर से खास बातचीत में बॉबी देओल ने बताया था कि 'करीब' उनकी तीसरी फिल्म थी और शबाना की पहली फीचर फिल्म थी। उस फिल्म के शूट के वक्त विधु विनोद चोपड़ा ने शबाना के साथ बहुत सख्त व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि वो उनपर लगातार चिल्लाते थे। शायद मेरे पिता की वजह से किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा। 

20 टेक में भी शबाना ने नहीं दिया था सही शॉट

बॉबी देओल ने इंटरव्यू में शूट के वक्त के दौरान का किस्सा सुनाते हुए कहा कि फिल्म में एक सीन था जहां शबाना को एक पहाड़ से उतर कर मुझे अपना बायां हाथ देना था। हालांकि, वो बार-बार कंफ्यूज हो रही थीं और अपना दायां हाथ मेरी ओर बढ़ा रही थीं। इसके बाद, विधु विनोद ने एक्ट्रेस को अपने बाएं हाथ पर काटने को कहा उन्होंने वैसा किया भी, लेकिन इसके बाद भी जब सीन शुरू हुआ तब भी उन्होंने गलत हाथ बढ़ाया। 

गुस्से में विधु विनोद चोपड़ा ने उठाया था हैरान करने वाला कदम

इसके बाद, विधु विनोद चोपड़ा बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए। जब 20 टेक में भी एक्ट्रेस सही शॉट नहीं दे पाईं तो डायरेक्टर ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया। बॉबी देओल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने (विधु विनोद चोपड़ा) एक्ट्रेस के हाथ पर काट लिया था। बॉबी देओल ने कहा कि वो देखकर मैं पूरी तरह शॉक रह गया था। बता दें, शबाना रजा ने साल 2006 में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ शादी रचाई थी। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें