Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThese young bollywood starkid share special bond with their step parents read

सौतेली माओं के साथ ऐसा रिश्ता शेयर करते हैं ये यंग स्टारकिड, अरहान मां शूरा खान के लिए करते हैं ड्राइव

  • बॉलीवुड के ये यंग स्टारकिड अपनी सौतेली माओं को सबसे खास समझते हैं। उनके लिए करते हैं ये खास काम। जानिए-

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानFri, 31 May 2024 02:55 PM
share Share

हिंदी फिल्मों का एक दौर रहा है जब स्क्रीन पर सौतेला मां-बाप को विलेन या बच्चे के दुश्मन की तरह दिखाया जाता था। स्क्रीन के अलावा असल में भी ऐसे कई मामले देखे गए हैं। लेकिन अब वक्त बदल गया है। आज की नई पीढ़ी ये सच स्वीकार करने के लिए तैयार है कि उनके पेरेंट्स की अपनी जिंदगी है। वो अपने सौतेले मां-बाप को परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार चुके हैं। अरबाज खान के बेटे अपनी सौतेली मां के लिए गाड़ी चलाकर उन्हें सुरक्षित घर छोड़ते हैं। आमिर खान की बेटी आयरा खान अपनी सौतेली मां किरण राव के साथ दोस्त जैसा रिश्ता रखती आईं हैं। जानिए बॉलीवुड के इन यंग स्टारकिड और उनके सौतेले मां-बाप से रिश्ते का सच-

अरहान खान

अरबाज़ खान ने मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक के बाद पिछले साल मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। इस शादी की रौनक बेटे अरहान का अपनी सौतेली मां के लिए गाना गाने वाला वीडियो था। उन्होंने न सिर्फ अपनी नई मां को स्वीकार किया बल्कि उनके साथ खास रिश्ता भी रखते हैं। कई मौकों पर देखा गया है जब अरहान खुद अपनी सौतेली मां के लिए ड्राइव करते हैं। उन्हें साथ वाली सीट पर बैठा कर सुरक्षित घर छोड़ते हैं।

समायरा कपूर

करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से सालों पहले अलग हो चुकीं हैं। लेकिन उनकी बेटी समायरा अब भी पिता और उनकी दूसरी पत्नी के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं। छुट्टियों के दिनों में समायरा अपना अधिकतर समय सौतेली मां के घर अपने दूसरे भाई बहनों के साथ बिताती हैं।

karisma daughter

आयरा खान

आमिर खान की बेटी आयरा खान का रिश्ता अपनी सौतेली मां किरन राव के साथ बेहद खास है। दोनों सहेलियों की तरह हैं और अक्सर साथ नज़र आती हैं। आमिर से अलग होने के बाद भी किरन उनके बच्चों और पहली पत्नी रीना के साथ अच्छा रिश्ता रखती हैं। ऐसे में आयरा की शादी की हर रस्म में वो एक मां की तरह शामिल भी हुईं थीं।

ira khan with kiran rao

माहिका-मायरा रामपाल

अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियों को अक्सर उनके सौतेली मां भाई के साथ समय बिताते देखा गया है। दोनों बेटियां अपने सौतेले भाई को बेहद प्यार करती हैं और मां गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ नज़र आई हैं।

arjun rampal family

इब्राहिम अली खान

सारा अली खान और करीना कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। एक्ट्रेस कई बार खुलासा कर चुकीं हैं कि उन्हें बेबो कितना पसंद हैं।

kareena ibrahim

लेकिन उनका भाई इब्राहिम भी करीना के उतना ही करीब है। करीना कई मौकों पर इब्राहिम के लिए पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। स्टारकिड और खुद करीना के लिए ये सब परिवार का हिस्सा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें