Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSwara Bhasker Share Photos From Daughter Raabiya First Chand Raat Shower Love For Husband

स्वरा भास्कर ने बेटी राबिया की पहली चांद रात से शेयर की फोटोज, पति पर भी खूब लुटाया प्यार

स्वरा भास्कर के लिए इस रमजान की चांद रात बहुत खास रही क्योंकि यह उनकी बेटी की पहली चांद रात थी। स्वरा ने इस खास मौके की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 11 April 2024 03:55 AM
share Share

स्वरा भास्कर पिछले साल फरवरी में बेबी गर्ल की मां बनी हैं। मां बनने के बाद स्वरा अपनी बेटी को लेकर पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने बेटी राबिया के साथ कुछ खास फोटोज शेयर की हैं। यह फोटोज इसलिए खास है क्योंकि उसमे उन्होंने बेटी की पहली चांद रात को कैप्चर किया है। स्वरा के पति फाहद अहमद ने भी पत्नी और बेटी पर बहुत प्यार लुटाया है।

बेटी की पहली चांद रात

स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फाहद और राबिया की फोटो शेयर की है जहां दोनों चांद देख रहे हैं। फोटो शेयर कर स्वरा ने लिखा, ‘राबू की पहली चांद रात। बहुत स्पेशल है। सभी को चांद रात मुबारक।’ इसके बाद फाहद ने स्वरा और राबिया की फोटो शेयर की है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरी 2 चांद और ईद का चांद।' इस पर स्वरा ने पति पर प्यार बरसाया। स्वरा ने फिर एक वीडियो भी शेयर किया है जहां तीनों साथ में चांद देख रहे हैं। स्वरा ने फिर बेटी और पति के साथ फोटो शेयर की है जिसमे तीनों साथ में प्यारे लग रहे हैं।

फैंस इन फोटोज पर खूब प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि आप तीनों को नजर ना लगे। तो किसी ने उन्हें ईद मुबारक कहा।

स्वरा की प्रोफेशनल लाइफ

स्वरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म मिमासा में नजर आई थीं जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। अब वह फिल्म मिसेज फलानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को मनीष किशोर ने डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में स्वरा कई किरदार निभाने वाली हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें