Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSushant singh rajput s sister priyanka singh talks about disha salian death

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दिशा सालियान की डेथ से जुड़ा किया बड़ा खुलासा,कहा-बड़बड़ाने लगा था भाई

  • दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत को साथ अपनी जिंदगी का डर, बहन प्रियंका ने किया हैरान करने वाला खुलास।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 12 May 2024 10:29 AM
share Share

शांत सिंह राजपूत की डेथ के करीब चार साल बाद उनकी बहन प्रियंका सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। ये खुलासा एक्टर की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की डेथ से जुड़ा है।दिशा की मौत भी सुशांत के सुसाइड से कुछ दिन पहले ही बिल्डिंग से गिरने से हुई थी। दिशा की मौत के बाद सुशांत को अपनी जिंदगी को लेकर डर सताने लगा था। ये खुलासा एक्टर की बड़ी बहन प्रियंका ने हाल में एक न्यू चैनल पर किया है।

सुशांत की बहन का खुलासा

प्रियंका सिंह ने बताया कि दिशा की मौत के बाद सुशांत ने उनसे कहा था कि ये लोग अब मुझे भी नहीं छोड़ेंगे। बहन ने आगे ये भी खुलासा किया कि दिशा की मौत के बाद सुशांत अपने आप में बड़बड़ाने लगा था। हम सभी उसे इस हालत में देखकर हैरान रह गए थे। दिशा की डेथ के ठीक छठे दिन सुशांत के सुसाइड की खबर ने सदमा दे दिया था। प्रियंका सिंह ने सवाल उठाया किया दिशा सालियान को हमेशा सुशांत की मैनेजर क्यों कहा जाता है। उनके साथ बाकी सेलेब्स का नाम क्यों जुड़ता जिनके साथ उन्होंने काम किया था।

सुशांत के लिए न्याय की मांग

बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की डेथ की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। सीबीआई की रिपोर्ट में एक्टर की डेथ को सुसाइड बताया गया था। हालांकि, राजपूत परिवार ने एक्टर की डेथ को सुसाइड मानने से इनकार करते हुए उस समय गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी बहनें आज भी भाई के लिए न्याय का इंतजार कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें