Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडStree 2 Trailer Review Social Media Reaction on Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Pankaj Tripathi Film Trailer

Stree 2 Trailer Review: स्त्री-2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर का खौफनाक रूप से देख डर जाएंगे आप

  • Stree 2 Trailer Social Media Reaction: ‘स्त्री-2’ का ट्रेलर देखने के बाद आइए जानते हैं कि लोग सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 18 July 2024 08:51 AM
share Share

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री-2’ ने तहलका मचा दिया है। पहले फिल्म के पोस्टर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाई, वहीं अब फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को हैरान कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद लोग श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘स्त्री-2’ देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। वे सोशल मीडिया पर ट्रेलर के बारे में बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पब्लिक ट्रेलर देखने के बाद क्या बोल रही हैं।

सरकटे vs स्त्री

ट्रेलर के मुताबिक, 'स्त्री 2' की कहानी चंदेरी गांव के इर्द- गिर्द घूमती है। स्त्री के जाने के बाद अब चंदेरी में सिरकटे की एंट्री होती है। सिरकटे, स्त्री से भी ज्यादा खतरनाक होता है। जहां स्त्री चंदेरी के आदमियों पर हमला करती थी, वहीं सिरकटे चंदेरी की औंरतों पर हमला करेगा। ऐसे में श्रद्धा कपूर स्त्री बन लोगों की रक्षा करेगी।

विकी के सामने आएगा श्रद्धा का असली चेहरा

श्रद्धा कपूर का लुक

क्या बोल रही है पब्लिक?

ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘स्त्री-2 का ट्रेलर तो अच्छा लग रहा है। कॉमेडी का लेवल वही है और लगता है हॉरर का लेवल बढ़ा दिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘15 अगस्त का इंतजार नहीं हो रहा है।’ तीसरे ने लिखा, ‘मुझे पता था ये श्रद्धा ही स्त्री है।’

छह साल बाद आ रहा सीक्वल

दिनेश विजन निर्मित ‘स्त्री’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। छह साल पहले लोगों ने इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को खूब प्यार दिया था। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडिया में 129.83 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 182 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं अब 15 अगस्त के दिन इसका दूसरा पार्ट आने वाला है। इस बार इसमें श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के अलावा तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें