Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडStree 2 Box Office Collection Day 30 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Starrer Movie 5th Friday Collection

Stree 2 Box Office: 'स्त्री' को रोक पाना नामुमकिन, 30 दिन बाद भी जारी है आतंक, शुक्रवार को छापे इतने करोड़

  • स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। आज 'स्त्री 2' को रिलीज हुए पूरे 30 दिन हो गए हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Sep 2024 12:14 AM
share Share

Stree 2 Box Office Collection Day 30: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने दिन कमाई का एक नया ही रिकॉर्ड बनाया है। चंदेरी गांव में जहां पहले स्त्री ने मर्दें को अपना शिकार बनाया। वहीं, इसके दूसरे पार्ट में सरकटा गांव की औरतों पर कहर ढाह रहा है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। आज 'स्त्री 2' को रिलीज हुए पूरे 30 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं 'स्त्री 2' का अब तक का टोटल कलेक्शन...

 'स्त्री 2' ने अब तक कितनी कर ली कमाई

 'स्त्री 2' ने सिनेमाघरों में 15 अगस्त को दस्तक दी थी। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की एक्टिंग ने भी खूब कमाल दिखाया है। ओपनिंग डे पर 'स्त्री 2' ने जहां 51.8 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। वहीं, अब्राहम की 'वेद' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों के लिए लाखों कमा पाना भी मुश्किल रहा। राजकुमार और श्रद्धा की 'स्त्री 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2', 'पठान', 'टाइगर जिंदा है' और 'गदर 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। ऐसे में अब फिल्म के शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार 'स्त्री 2' ने 30वें दिन 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 542.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने तक इसकी कमाई और भी बेहतर होगी।

डे वाइज देखें 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

0 डे -  8.5 करोड़

1 डे- 51.8 करोड़

2 डे- 31.4 करोड़  

3 डे- 43.85 करोड़

4 डे- 55.9 करोड़

5 डे- 38.1 करोड़

6 डे- 25.8 करोड़

7 डे- 19 करोड़

8 डे- 16.8 करोड़

9 डे- 17.5 करोड़

10 डे- 33 करोड़

11 डे- 42.4 करोड़

12 डे- 18.5 करोड़

13 डे- 11.75 करोड़

14 डे- 9.75 करोड़

15 डे- 8.5 करोड़

16 डे-  8.5 करोड़

17 डे- 16.5 करोड़

18 डे- 22 करोड़

19 डे- 6.75 करोड़

20 डे- 5.5 करोड़

21 डे- 5.6 करोड़

22 डे- 5.35 करोड़

23 डे- 4.5 करोड़

24 डे-  8.5 करोड़

25 डे- 11 करोड़

26 डे-  3.25 करोड़

27 डे-  3.1 करोड़

28 डे-  3.00 करोड़

29 डे-  2.75 करोड़

30 डे- 3.35 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 542.70 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें