लाइव परफॉरमेंस में बिगड़ गए थे सोनू निगम के सुर, वीडियो शेयर कर बताया रोने का कारण
- सोनू निगम का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ‘मेरे डोलना सुन’ गाना गाते हुए रो देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सिंगर ने अपने रोने के पीछे का कारण बताया है, साथ ही कहा कि इस गाने में उनके सुर बिगड़ गए थे।

सोनू निगम की गिनती इंडस्ट्री के कुछ बड़े सिंगर्स में की जाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके सिंगिंग कॉन्सर्ट के वीडियोज वायरल होते हैं। फैंस उनकी तुलना रफी दा, मुकेश जैसे सिंगर्स से करते हैं। ऐसे में सोनू निगम का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी लाइफ परफॉरमेंस के उन्हें रोते देखा जा सकता हैं। ये बेंगलुरु में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो है जिसमें सिंगर को गाने के अंत में रोते देखा जा सकता है। सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर कर अपने रोने के पीछे का कारण और गाने के सुर बिगड़ने की बात स्वीकार की है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेज पर सोनू निगम, कार्तिक आर्यन पर फिल्माए गए भूल भुलैया 3 का सॉन्ग ‘मेरे डोलना सुन’ गा रहे हैं। गाने के अंत में सोनू रोने लगते हैं और ऑडियंस का शुक्रियादा करते हैं। अब सिंगर ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस गाने में उनके सुर बिगड़ गए थे, उसकी वजह उनका इमोशनल होना था। सोनू ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘आज, बेंगलुरु में मेरा एक शो था। परफॉरमेंस के बाद, मैं इमोशनल, शारीरिक और मानसिक रूप से इतना थक गया था कि मैं इतनी देर तक सोता रहा। आज बेंगलुरु के शो के बाद समझ आया कि कभी-कभी सुर ना भी लगे पर ऐसी लौ लग जाती है, ऐसा माहौल बन जाता है के लोग उसे हाथों-हाथ ले लेते हैं, कनेक्ट कर जाते हैं और रो देते हैं। तय कर लिया था कि नहीं गाऊंगा। रिहर्सल भी नहीं थी। मैंने सोचा बिजुरिया जैसे गाने के बाद, जहां इतना नाचना, चिल्लाना तो गा पाऊंगा या नहीं। फिर गा लिया। अगर गाते गाते रो देता और गाना पूरा नहीं करता तो लोग सोचते के छेड़के गाना नहीं गाते।”
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगर वह रो नहीं रहे होंगे तो अगली बार इस गाने को बेहतर तरीके से गाएंगे क्योंकि इस बार मंच पर रोने के कारण उनकी गायकी पर असर पड़ा है। उन्होंने आगे कहा, "ऐसा मैं रोया था जब मम्मी का देहांत हुआ था। 28 फरवरी को अभी 12 साल हो जाएंगे। तब मैं 3-4 साल ऐसा हुआ के तब स्टेज पर हमेशा रोता था।" सोनू निगम को उनके फैंस लीजेंड कह रहे हैं। सिंगर के इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।