Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSonakshi Sinha Calls Indian News Channel Joker For Over Dramatised Coverage Of India Pakistan Conflict

सोनाक्षी ने रक्षा मंत्रालय का पोस्ट शेयर कर न्यूज चैनल्स को बताया मजाक, बोलीं- वॉर को सनसनीखेज बनाना बंद करिए

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए न्यूज चैनल्स को मजाक बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि न्यूज के नाम पर ये कचरा देखना छोड़ दीजिए।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 02:47 PM
share Share
Follow Us on
सोनाक्षी ने रक्षा मंत्रालय का पोस्ट शेयर कर न्यूज चैनल्स को बताया मजाक, बोलीं- वॉर को सनसनीखेज बनाना बंद करिए

सपहलगाम हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई भारतीय सेना की तारीफ कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस स्टोरी में इंडियन न्यूज चैनल्स को मजाक बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि न्यूज के नाम पर कचरा ना देखें।

सोनाक्षी ने शेयर किया रक्षा मंत्रालय का पोस्ट

रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से सभी मीडिया चैनल, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और लोगों को सलाह दी है कि वो डिफेंस ऑपरेशन्स की लाइव रिपोर्टिंग करने से बचें और सुरक्षाबलों के बारे में लाइव रिपोर्टिंग ना करें। ट्वीट में कहा गया है कि ऐसी संवेदनशील जानकारी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन और उनका जान को खतरे में डाल सकती है। सोनाक्षी सिन्हा ने रक्षा मंत्रालय के इसी पोस्ट को शेयर करते हुए न्यूज चैनल्स पर अपनी भड़ास निकाली है।

सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट

सोनाक्षी ने न्यूज चैनल्स को बताया मजाक

सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट में लिखा- "हमारे न्यूज चैनल्स मजाक हैं। बढ़ा-चढ़ा कर दिखाए जा रहे विजुअल्स और साउंड इफेक्ट्स से मेरा हो गया है। आप सब क्या कर रहे हैं? अपना काम कीजिए, फैक्ट्स को जैसे वो हैं वैसे रिपोर्ट करिए। जंग को सनसनीखेज बनाना और जो लोग पहले से बेचैन हैं उनमें पैनिक क्रिएट करना बंद करिए। आप लोग (आम जनता) अपने लिए कोई भरोसे का न्यूज सोर्स खोजिए और उसपर निर्भर रहिए...न्यूज के नाम पर इस कचरे को देखना बंद करिए।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें