Sky Force Day 14: 14 दिनों में ही धीमी हुई 'स्काई फोर्स' की उड़ान, गुरुवार को हुई बस इतनी कमाई
- 'स्काई फोर्स' को गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले यानी 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म के इस मौके का पूरा फायदा मिला। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस मूवी के साथ ही वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'स्काई फोर्स' को गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले यानी 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म के इस मौके का पूरा फायदा मिला। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस मूवी के साथ ही वीर पहाड़िया ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। वीर की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। 'स्काई फोर्स' को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'स्काई फोर्स' के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
घट रही है 'स्काई फोर्स' की कमाई
'स्काई फोर्स' में वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों स्टार्स की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में बेहतरीन कलेक्शन किया है, लेकिन अब हर दिन इसका कमाई घटती नजर आ रही है। 'स्काई फोर्स' ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। ऐसे में अब इसके 14वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को खबर लिखने तक 1 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 105.45 करोड़ हो चुकी है। फाइनल आंकड़े और भी बेहतर हो सकते हैं।
डे वाइज देखें 'स्काई फोर्स' का कलेक्शन
1 डे- 12.25 करोड़
2 डे- 22 करोड़
3 डे- 28 करोड़
4 डे- 7 करोड़
5 डे- 5.75 करोड़
6 डे- 6 करोड़
7 डे- 5.5 करोड़
8 डे- 3 करोड़
9 डे- 5 करोड़
10 डे- 5.5 करोड़
11 डे- 1.6 करोड़
12 डे- 1.35 करोड़
13 डे- 1.5 करोड़
14 डे 1 (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 105.45 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।