Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSingham Again Director Rohit Shetty working on All Female Cop Universe Soon Deepika Padukone Ajay Devgn Upcoming Film

Singham Again: Rohit Shetty ने फैंस को दी खुशखबरी, सिंघम अगेन के बाद आएगी कौन सी फिल्म? बोले- बहुत जल्द…

  • रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच रोहित शेट्टी ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी है। आइए जानते हैं क्या बोले रोहित शेट्टी।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 24 July 2024 04:57 PM
share Share

रोहित शेट्टी की फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है। सिंघम अगेन के बाद रोहित शेट्टी एक ऑल वुमेन कॉप यूनिवर्स फिल्म लेकर आएंगे। जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवन सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की फिल्म में लेडी सिंघम के अवतार में नजर आएंगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अब अपनी फिल्म सिंघम अगेन फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। 

रोहित शेट्टी ने क्या दी जानकारी

न्यूज 18 के शोशा से खास बातचीत में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि वो ऑल वुमेन कॉप यूनिवर्स फिल्म लेकर आएंगे। उनसे जब पूछा गया कि क्या फिल्म पाइपलाइन में है? इस सवाल के जवाब में रोहित शेट्टी ने कहा कि ये होगा बहुत जल्द। रोहित शेट्टी को कॉप यूनिवर्स फिल्में बनाए जाने के लिए जाना जाता है। उनकी इन फिल्मों को दर्शकों द्वारा बेहद प्यार भी मिलता है। 

सिंघम का तीसरा पार्ट है सिंघम अगेन

सिंघम अगेन अजय देवगन की फिल्म सिंघम का तीसरा पार्ट है। सिंघम साल 2011 में रिलीज हुई थी। साल 2014 में सिंघम का पार्ट 2 सिंघम अगेन रिलीज हुआ था। कॉप यूनिवर्स में साल 2018 में रिलीज हुई थी रणवीर सिंह  और सारा अली खान की फिल्म सिंबा। वहीं, साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आईं थी। अब दर्शकों को बेसब्री से सिंघम के तीसरे पार्ट का इंतजार है। 

सिंघम अगेन में नजर आएंगे बॉलीवुड के बड़े सितारे

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। सिंघम अगेन को अर्जुन कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। वहीं, अगर फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज हो सकती है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें