Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSinger Neha Bhasin Said Paparazzi Aaj Kal Aap Log Sab Nanga, Nunga Hi Lete Ho Video Goes Viral On Social Medai

आज कल आप सब लोग नंगा, नुंगा ही लेते हो...,नेहा भसीना पैपराजी से क्यों कही ये बात

नेहा भसीन बुधवार को मुंबई में स्पॉट हुई। नेहा को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। नेहा ने इस दौरान व्हाइट कलर की टी-शर्ट और भूरे रंग की शॉर्ट्स पहनी थी।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 April 2025 09:49 AM
share Share
Follow Us on
आज कल आप सब लोग नंगा, नुंगा ही लेते हो...,नेहा भसीना पैपराजी से क्यों कही ये बात

नेहा भसीन इंडस्ट्री की जानी मानी प्लेबैक सिंगर हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वो अपने गानों के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। इसी बीच नेहा भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में नेहा पैपराजी से कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसे सुनकर उनकी बोलती भी बंद हो जाती है। सिंगर का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आज कल आप सब लोग नंगा, नुंगा ही लेते हो

दरअसल, नेहा भसीन बुधवार को मुंबई में स्पॉट हुई। नेहा को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। नेहा ने इस दौरान व्हाइट कलर की टी-शर्ट और भूरे रंग की शॉर्ट्स पहनी थी। नो मेकअप लुक में नेहा को पैपराजी जैसी ही कैमरे में कैद करने के लिए उनके पीछे आने लगते हैं, नेहा कहती हैं, 'जब तक कोई छोटे कपड़े नहीं पहनेंगे आप कुछ डालने तो वाले नहीं हो। आज मैंने पूरे कपड़े पहने हैं। आज कल आप सब लोग नंगा, नुंगा ही लेते हो।' नेहा की ये बात सुनकर पैपराजी भी हक्के-बक्के रह जाते हैं।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

नेहा भसीन के पैपराजी संग बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके सामने आते ही नेटिजेंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक तरफ जहां कई यूजर्स नेहा की बात पर सहमति जता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई सिंगर को ही ट्रोल करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अच्छा कहा।' एक दूसरा लिखता है, 'मैं इन्हें पसंद नहीं करता, लेकिन इन्होंने सही कहा।' ऐसे कई कमेंट्स इस इस वीडियो पर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले से टूटा मुनव्वर का दिल, कहा- इंसाफ रह जायेगा पीछे आगे होगी सियासत...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें