Sikandar Box Office Day 6: 100 करोड़ तक पहुंचने में छूटे 'सिकंदर' के पसीने, छठे दिन किया बस इतना कलेक्शन
- सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' में उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रही हैं। पहली बार सलमान और रश्मिका की जोड़ी पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश हैं।

डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' ने हाल ही में ईद के मौके पर यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज दस्तक दी है। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस लंबे वक्त से उनकी फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अब 'सिकंदर' के 6वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शुक्रवार के इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।
सौ करोड़ कमाने में छूटे पसीने
सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' में उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रही हैं। पहली बार सलमान और रश्मिका की जोड़ी पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश हैं। 'सिकंदर' की कमाई की बात करें तो इस मूवी में जितनी उम्मीद की जा रही थी ये उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है। इसकी कमाई महज 6 दिनों में ही सिंगल डिजिट में सिमट कर रह गई है। 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब सिकंदर के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने 6वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 94.00 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
सिकंदर की कास्ट
सलमान खान की इस फिल्म में दमदार एक्शन के साथ-साथ एक भावुक कर देने वाली कहानी भी दर्शकों को इमोशनल करेगी। सलमान की फिल्म में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी लीड रोल में हैं। वहीं, इस मूवी को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।
डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन
डे 1- 26 करोड़
डे 2- 29 करोड़
डे 3- 19.5 करोड़
डे 4- 9.75 करोड़
डे 5- 6 करोड़
डे 6- 3.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 94.00 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।