Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSikandar Box Office Collection Day 14 Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Saturday Earning Sunny Deol Jaat

Sikandar BO Day 14: वीकेंड में भी 'सिकंदर' का बुरा रहा हाल, 14वें दिन का कलेक्शन कर देगा निराश

'सिकंदर' में सलमान एक बार फिर से फुल ऑन एक्शन करते नजर आ रहे हैं।मूवी में सलमान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। इतने दिनों में ही 'सिकंदर' का दम निकलता नजर आ रहा है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 13 April 2025 05:40 AM
share Share
Follow Us on
Sikandar BO Day 14: वीकेंड में भी 'सिकंदर' का बुरा रहा हाल, 14वें दिन का कलेक्शन कर देगा निराश

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई है। सलमान के फैंस उनकी फिल्म 'सिकंदर' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'सिकंदर' को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। मूवी में सलमान एक बार फिर से फुल ऑन एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। महज 14 दिनों में ही 'सिकंदर' का दम निकलता नजर आ रहा है। 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है, जितना उम्मीद की गई थी। इसी बीच अब 'सिकंदर' के 14वें दिनों के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं शनिवार को कितना कलेक्शन किया।

14वें दिन का कलेक्शन कर देगा निराश

'सिकंदर' की कमाई दिन पर दिन कम होती जा रही है। इसके लिए पहले ही कमाई कर पाना मुश्किल हो रहा था, वहीं, अब सनी देओल की फिल्म 'जाट' से इसका सीधा सामना हो रहा है। सनी की फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। ऐसे में अब सलमान खान के लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। दोनों के बीच कमाई को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 'सिकंदर' में सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब सिकंदर के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने 14वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.40 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 108.50 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन

डे 1- 26 करोड़

डे 2- 29 करोड़

डे 3- 19.5 करोड़

डे 4- 9.75 करोड़

डे 5- 6 करोड़

डे 6- 3.5 करोड़

डे 7- 4 करोड़

डे 8- 4.75 करोड़

डे 9- 1.75 करोड़

डे 10- 1.5 करोड़

डे 11- 1.35 करोड़

डे 12- 0.7 लाख

डे 13- 0.3 लाख

डे 14- 0.40 लाख (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 108.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें