Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShekhar Suman On Whether He Will Invite Kangana Ranaut On Movers N Shakers Says Unhone Kya Gunaah Kiya Hai

क्या कंगना रनौत को अपने शो में बुलाएंगे शेखर सुमन? बोले- उन्होंने क्या गुनाह किया है

कंगना रनौत और शेखर सुमन के बीच किसी वक्त में बातचीत नहीं थी। दरअसल, शेखर के बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का जब ब्रेकअप हुआ था तब काफी विवाद हुआ था।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 March 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
क्या कंगना रनौत को अपने शो में बुलाएंगे शेखर सुमन? बोले- उन्होंने क्या गुनाह किया है

एक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन पॉपुलर टॉक शो 'मूवर्स ए शेकर्स' से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कंगना रनौत को शो पर इनवाइट करने के सवाल का भी जवाब दिया। शेखर ने साफ किया कि कंगना और उनके बीच कोई भी नाराजगी नहीं है और अब तो कंगना ने जावेद अख्तर के साथ भी अपने मतभेदों को सुलझा लिया है।

पर्मानेंट दुश्मनी नहीं होती

इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिलेशनशिप के नेचर पर बात की। उन्होंने कहा कि लाइफ में कोई हमेशा दुश्मन या फिर दोस्त नहीं रहता, सबकुछ परिस्थितियों पर ही डिपेंड करता है। परिस्थिति और समय अक्सर लोगों के प्रति दृष्टिकोण बदल देती है। कंगना को शो में बुलाने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए शेखर ने कहा, ''क्यों नहीं देखेंगे? कंगना ने क्या गुनाह किया है? अब कंगना और जावेद अख्तर के बीच सुलह हो गई है न। यहां कोई पर्मानेंट दुश्मनी और दोस्ती नहीं है। यहां सारा जो कुछ है वह परिस्थितियां हैं।''

लोगों को मजा आता है विवाद में

शेखर सुमन ने आगे कहा कि लोगों को हमेशा विवाद देखने में आनंद आता है। उसे वे तमाशा बना देते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि लोगों को हमेशा अपने आसपास अच्छा माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहिए। कंगना को लेकर अपने विवाद पर शेखर ने कहा कि दुश्मनी नहीं, वो एक ऐसी परिस्थिति थी, जिसमें ऐसा हो गया। अब हाथ बढ़ाकर हम फिर से दोस्त हैं। फिर से एक दूसरे को उसी तरह से जानते हैं, जैसा हम पहले जानते थे।

ये भी पढ़ें:कंगना और जावेद अख्तर के बीच कानूनी जंग खत्म, अब 'क्वीन' के लिए लिखेंगे गाने

बता दें कि राज- द मिस्ट्री कंटिन्यूज के समय कंगना और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन जब अलग हुए तो काफी विवादों वाले कमेंट्स किए। यह रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों ही सुर्खियां बनती रहीं। इस दौरान शेखर सुमन ने भी कंगना को लेकर कई कमेंट्स किए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।