Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडshekhar kapur tells he made cockroach drink old monk rum for a scene in anil kapoor sridevi mr india movie

मिस्टर इंडिया में कॉक्रोच को पिलाई गई थी ओल्ड मॉन्क रम, शेखर कपूर ने बताया मजेदार किस्सा

  • मिस्टर इंडिया के सीक्वल का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर शेखर कपूर ने फिल्म से जुड़ा इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाया है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 5 April 2024 08:54 AM
share Share

बोनी कपूर ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मिस्टर इंडिया फिल्म का सीक्वल लाने पर बात चल रही है। अब शेखर कपूर ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें बताई हैं। शेखर कपूर ने बताया कि सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी के साथ मिलकर उन्होंने कॉक्रोच से भी एक्टिंग करवाई थी। दरअसल एक सीन में कॉक्रोच श्रीदेवी के पीछे भागता है और वह उससे डरती हैं। शेखर कपूर ने बताया कि वह कॉक्रोच असली था और उसे रम पिलाई गई थी।

नशे में था कॉक्रोच

शेखर कपूर डेली पोस्ट से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उस सीन में कॉक्रोच नशे में था। शेखर बोले, मैं और बाबा आजमी सोच रहे थे कि कॉक्रोच से एक्टिंग कैसे करवाई जाए। हमने सोचा कि ओल्ड मॉन्क रम की बोतल लाते हैं। हमने थोड़ी सी रम कॉक्रोच के सामने डाल दी। हमें लगा कि वह पीकर एक्टिंग करेगा। हम सच में लगा कि कॉक्रोच ने पी ली थी और शायद उसे ओल्ड मॉन्क पसंद आई थी।

शेखर के कुक ने लिखी थी स्क्रिप्ट

बोनी कपूर अपने कई इंटरव्यूज में बोल चुके हैं कि मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर काम चल रहा है। वहीं फरवरी में शेखर कपूर ने इंट्रेस्टिंग ट्वीट किया था। उन्होंने बताया था कि उनके 11वीं फेल हाउस हेल्प नीलेश ने AI की मदद से मिस्टर इंडिया 2 की स्क्रिप्ट लिख डाली थी। शेखर ने बताया था कि नीलेश की उम्र सिर्फ 18 साल है। वह आगे की पढ़ाई नहीं करना चाहता। शेखर टेक्नॉलजी को देखकर दंग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें