शहनाज़ गिल ने फैंस की डिमांड पर शेयर किया अपना रुटीन वीडियो, कहा-वीडियो के लिए क्या करना पड़ रहा है
- शहनाज़ गिल ने शेयर किया सबसे ज्यादा डिमांड किए जाना वाला वीडियो। शेफ के साथ खुद किचन में खड़े हो कर बनाती हैं ब्रेकफ़ास्ट और डिनर।

शहनाज़ गिल सोशल मीडिया पर किसी बड़े सुपरस्टार से ज्यादा पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस के एक वीडियो पर कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं। ऐसे में शहनाज़ भी अपने फैंस को लाइफ से जुड़ी हर अपडेट देते रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा डिमांड किए जाने वाला वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके फैंस काफी समय से ये जानना चाहते थे कि वो अपनी डाइट में क्या लेती हैं।
शहनाज़ गिल का रुटीन
अपने इस वीडियो में बताती हैं कि सुबह उठते ही पहले पानी पीती हैं। भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स लेती हैं। ब्रेकफ़ास्ट में एक्ट्रेस पोहा खाती हैं जिसमें सब्जियां ज्यादा और पोहा कम होता है। इसके साथ दलिया और दही भी। इसके बाद एक घंटे तक योगा या एक्स्सरसाइज़ करना नहीं भूलती। लंच में एक्ट्रेस देसी घी लगी रोटियां लेती हैं। उनकी प्लेट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बराबर होती है। वो दाल और सलाद जरुर खाती हैं। शहनाज़ ने बताया डिनर में वो सिर्फ खिचड़ी और दही खाती हैं। ये शहनाज़ का रुटीन हैं। इसके अलावा जब भी वो ट्रेवल करती हैं खुद का बनाया हुआ स्नैक्स कैरी करती हैं जिसमें आमतौर पर रोस्टेड मखाने होते हैं। इस वीडियो के अंत में शहनाज़ गिल ने अपने फैंस से पूछा है कि वो अगले किस टॉपिक पर वीडियो देखना चाहते हैं।
फ्यूचर प्रोजेक्ट्स
बता दें, शहनाज़ गिल अब फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। सलमान खान के साथ डेब्यू फिल्म में बेशक उनका काम इतना देखने को नहीं मिला था। लेकिन भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में उनका रोल शानदार था। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस कई और प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाली हैं। इसमें से एक साजिद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।