Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडShah Rukh Khan this big gesture Bharti Singh Emotional Hugs Recalls at Thugesh Show

शाहरुख खान ने पूरी की थी भारती सिंह की ये इच्छा, कॉमेडियन के नहीं रुके थे आंसू

  • कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भारती सिंह ने उस पल को याद किया जब शाहरुख खान उनके फेमस किरदार लाली बने थे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 2 Feb 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
शाहरुख खान ने पूरी की थी भारती सिंह की ये इच्छा, कॉमेडियन के नहीं रुके थे आंसू

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने हाल ही में अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। पॉडकास्ट के दौरान भारती और हर्ष ने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें कीं। इस दौरान भारती सिंह ने उस घटना का जिक्र भी किया जब वो शाहरुख खान को गले लगकर रोने लगी थीं। दरअसल, शाहरुख खान ने भारती के कहने पर उनके सबसे फेमस कैरेक्टर लाली का गेटअप किया था। शाहरुख को उस गेटअप के बाद भारती सिंह काफी इमोशनल हो गई थीं।

जब शाहरुख खान को देख आंसू नहीं रोक पाईं भारती सिंह

सोशल मीडिया स्टार ठगेश के पॉडकास्ट में भारती सिंह ने बताया कि आखिर क्यों शाहरुख को लाली के किरदार में देखकर वो बहुत ज्यादा भावुक हो गई थीं। भारती सिंह ने कहा, "मैं इंडस्ट्री में नई थी, बस अपने गांव से आई थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि शाहरुख लाली की तरह गेटअप करेंगे। मैं उनकी भव्यता के स्तर के बारे में भी नहीं जानती थी, मैंने मन्नत भी नहीं देखा था। तो मैंने उनसे बस पूछा कि सर क्या आप लाली की तरह कपड़े पहनेंगे? और उन्होंने तुरंत हां कहा। मैंने जब उन्हें विग दी, तो उन्होंने मेरे कैरेक्टर की पूरी कॉस्टयूम मांगी, जो एक फ्रॉक थी। जब उन्होंने कॉस्टूयम पहनी, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। मैं अमृतसर के एक गरीब परिवार से मुंबई आई थी, और यहां मैंने शाहरुख खान से कुछ कहा और उन्होंने तुरंत पूरा कर दिया। मेरे जीवन का वो एक गोल्डन दिन था। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।"

जब लाली की तरह तैयार हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान कॉमेडी नाइट्स बचाओ के सेट पर मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस शो में भारती सिंह कंटेस्टेंट थीं। इस शो में भारती सिंह ने शाहरुख खान से लाली की तरह तैयार होने को कहा था। तब शाहरुख खान ने विग लगाकर, फ्रॉक पहनकर तैयार हुए थे। शाहरुख खान को इस तरह तैयार होता देख भारती सिंह काफी भावुक हो गई थीं। वो शाहरुख खान के गले लगकर खूब रोई थीं। शाहरुख खान ने उन्हें हाथों पर किस किया था।

भारती सिंह के काम की बात करें तो इस वक्त वो कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स होस्ट कर रही हैं। ये लाफ्टर शेफ्स का दूसरा सीजन है। भारती सिंह ने लाफ्टर शेफ्स का सीजन 1 भी होस्ट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें