Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSalman Khan Struggle To Get Up From Seat Fans Are Concerned About Him Says Our Hero Is Getting Old

सलमान खान को सोफे से उठने में हुई दिक्कत, वीडियो देखकर परेशान फैंस बोले- हमारे हीरो को क्या हो गया

सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे और इस दौरान के उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 Aug 2024 04:32 AM
share Share

सलमान खान बुधवार को मुंबई के एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो जो है उसे देखकर फैंस थोड़े परेशान हो गए हैं। वह एक्टर की चिंता कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान अपनी सीट से उठने की कोशिश करते हैं और इस दौरान वह काफी जोर लगाते हैं। वह सोफे के बैक का सपोर्ट लेते हैं और फिर मिलते हैं।

क्या है वीडियो में

दरअसल, होता क्या है कि इवेंट में सोनाली बेंद्रे भी आती हैं। सोनाली को देखकर सलमान सोफे से उठने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो को देखकर सलमान के फैंस थोड़े परेशान हो गए। बता दें कि सलमान के हाल ही में रिब सर्जरी हुई है।

इसी इवेंट के दौरान सलमान अपनी फिल्म वॉन्टेड के गाने तेरा ही जलवा पर भी डांस करते हैं। वहीं जब वह सोनाली बेंद्रे से मिलते हैं तो फैंस को उनका रीयूनियन काफी पसंद आया। फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान और सोनाली की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

प्रोफेशनल लाइफ

सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। पहली बार सलमान और रश्मिका की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस फिल्म के जरिए सलमान का साजिद नाडियाडवाला के साथ भी रीयूनियन होगा। दोनों इससे पहले किक, जुड़वा और मुझसे शादी करोगी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें