सलमान खान होली पर ले आए सिकंदर का गाना ‘बम बम भोले’, यूजर्स बोले- भाईजान का स्वागत है
- सलमान खान ने होली से पहले फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज। होली से पहले फैंस को मिलेगा सिकंदर का गाना बम बम भोले। मेकर्स ने गाने की पहली झलक रिलीज कर दी है। ये खास गाना कल रिलीज कर दिया जाएगा।

सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अब एक्टर ने होली के मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। दबंग खान होली से पहले अपना शानदार गाना ले आए हैं 'बम बम भोले शंभू'। इस गाने का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे ये गाना होली के मौके पर सबसे ज्यादा बजने वाला है। गाने की थीम होली है जिसमें एक्टर अपने स्वैग में नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस गाने में बैकग्राउंड डांसर छोटे -छोटे बच्चे हैं। ये गाना कल रिलीज किया जाएगा।
गाने के टीजर की शुरुआत रंगों से होती है। सलमान खान की एंट्री होती है और बच्चे गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत से पहले एक शानदार रैप सुनाई देती है जिसे Shaikhspeare, Y-Ash और Husxain ने लिखा और परफॉर्म किया है। अब ये होली वाइब्स सॉन्ग फैंस को पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'ब्लॉकबस्टर', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यही चाहिए था', एक और यूजर ने लिखा 'अपना भाईजान,' एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘होली खास होने वाली है, हम तैयार हैं', एक और यूजर ने लिखा ‘भाईजान का स्वागत है’।
बता दें, हाल में सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद फैंस रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर के फैंस लंबे समय से एक्टर को इस तरह की एक्शन फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब एआर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिकंदर एक्टर के करियर की एक्शन फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक्टर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म की कहानी क्या होगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। फिल्म इस ईद रिलीज हो रही है। फैंस को ट्रेलर का इंतजार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।