सिंघम अगेन में दीपिका और रणवीर क्यों नहीं दिखे साथ, रोहित शेट्टी बोले- गलत हो जाता,क्योंकि हनुमान..
- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जब पर्दे पर एक साथ आते हैं तो दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ जाता है। हालांकि सिंघम अगेन में उनके साथ वाले सीन नहीं हैं। रोहित शेट्टी ने इसकी वजह बताई है।

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में मल्टीस्टार कास्ट है। इसमें रियल लाइफ पति-पत्नी रणवीर सिंह और दीपिका पादकोण ने भी साथ में काम किया है। मूवी में दोनों के सीन या डायलॉग्स साथ में नहीं है। रोहित शेट्टी का कहना है कि ऐसा जानबूझकर किया गया। वजह यह थी कि रणवीर सिंह मूवी में हनुमान जैसे किरदार में हैं। मेकर्स नहीं चाहते थे कि कुछ गड़बड़ हो।
सबने पूछा यही सवाल
Showsha से बातचीत में रोहित शेट्टी बोले, 'मुझे ऐसा करके अच्छा लगता... लेकिन हम रणवीर के किरदार को भगवान हनुमान के किरदार की तरह से दिखा रहे थे...वह हनुमानजी के किरदार की छवि हैं और ऐसा करने पर गलत हो जाता। इसलिए हमें चिंता थी।' रोहित शेट्टी बोले, 'सेट पर हर किसी ने यही सवाल किया था कि रणवीर और दीपिका का आमना-सामना क्यों नहीं कराया जा सकता? इसे हम अच्छी तरह कर सकते थे लेकिन यह सोचा-समझा फैसला था।'
सोच-समझकर कीं कई चीजें
रोहित बोले, 'कई चीजें हमारे सोचे-समझे फैसले के तहत की गई हैं कि नहीं हम ऐसा नहीं कर सकते या नहीं हमें ये लाइन नहीं बोलनी चाहिए। लेकिन उनके बीच जरूर कोई सीन होता लेकिन गड़बड़ हो जाती। मैं इस पर समझौता नहीं कर सकता था।'
फिल्म ने की बंपर कमाई
रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की और पहले हफ्ते हाउसफुल रहा। मूवी को मेकर्स ने रामायण से कनेक्ट करने की कोशिश की है। करीना कपूर और अजय देवगन का किरदार सीता और राम से मिलता-जुलता है। अर्जुन कपूर रावण की छवि दिखाते हैं। अक्षय कुमार जटायु और रणवीर सिंह हनुमान की छवि में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।