Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडriddhima recalls last phome call of rishi kapoor she still have missed call saved tells emotional story

रिद्धिमा को है ऋषि कपूर की आखिरी कॉल न उठा पाने का पछतावा, बोलीं- आज भी फोन में...

  • रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं, यह सबको पता है। उन्होंने ऋषि कपूर की आखिरी कॉल भी मिस कर दी थी जिसका आज तक मलाल है। उन्होंने स्क्रीनशॉट सेव कर रखा है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 25 April 2024 01:10 PM
share Share

ऋषि कपूर के निधन को 4 साल होने वाले हैं। कपूर फैमिली इस लॉस से अब तक नहीं उबर पाई है। ऋषि की बेटी रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने पिता की आखिरी कॉल भी मिस कर दी थी। रिद्धिमा को इस बात का आज तक मलाल है और वह उस मिस्ड कॉल को सहेजकर रखे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके परिवार के लिए सबसे खराब फेज था फिर भी लोग उन्हें दुखी न दिखने के लिए ट्रोल कर रहे थे।

स्क्रीनशॉट लेकर सेव है मिस्ड कॉल

रिद्धिमा Galatta Plus से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया, जब ऐसा हुआ (निधन) उसके 2 दिन पहले उन्होंने मुझे कॉल किया था। उन्होंने मिस्ड कॉल दी थी, वो अब भी मेरे फोन में है। वह उनकी आखिरी मिस्ड कॉल थी... काश मैंने कॉल उठा ली होती। उसके बाद वह बात नहीं कर पाए क्योंकि हॉस्पिटल में थे और वह मिस्ड कॉल मैंने स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर ली है। क्योंकि उस वक्त उन्होंने मुझसे बात करने के लिए आखिरी बार कॉल किया था। इसके बाद मैंने उनको फोन किया लेकिन वह बोल नहीं पाए।

आलिया ने करवाए थे अंतिम दर्शन

ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार को दुखी न दिखने पर बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था। रिद्धिमा ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खराब फेज था लोग नहीं जानते हैं कि उन पर क्या बीती। बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था। उस वक्त कोविड की वजह से लॉकडाउन था। रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। आलिया भट्ट ने उन्हें फेसटाइम पर ऋषि कपूर के आखिरी दर्शन करवाए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें