Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanveer Singh Sonakshi Sinha 2013 Flop Film To Re Release March 7 Lootera

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की ये फिल्म दोबारा होने जा रही रिलीज, लोग बोले- फिर होगी फ्लॉप

  • बॉलीवुड में इस वक्त रिलीज हो चुकी फिल्मों को दोबारा रिलीज करा जा रहा है। अब इस लिस्ट में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का नाम जुड़ गया है। रणवीर और सोनाक्षी कि ये फिल्म मार्च में रिलीज होगी।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 Feb 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की ये फिल्म दोबारा होने जा रही रिलीज, लोग बोले- फिर होगी फ्लॉप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की लव स्टोरी लुटेरा एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज होगी। जब ये फिल्म पहली बार रिलीज हुई तब बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी। इस फिल्म को फ्लॉप का टैग मिला था। हालांकि, जिन्होंने ये फिल्म बाद में देखी उन्हें ये फिल्म अच्छी लगी थी। लोगों का कहना था कि ये फिल्म फ्लॉप नहीं होनी चाहिए थी। अब इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर कुछ लोग काफी उत्साहित हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि ये फिल्म दोबारा फ्लॉप होगी।

कब रिलीज होगी सोनाक्षी और रणवीर की फिल्म?

पीवीआर सिनेमाज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- वक्त आ गया है। बड़े पर्दे पर फिर अनुभव करें लुटेरा का जादू, 7 मार्च से।

फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

फिल्म के ऐलान से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्साहित हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म दोबारा फ्लॉप होगी। एक यूजर ने लिखा- मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। ये फिल्म दोबारा रिलीज होनी चाहिए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये मेरी पसंदीदा फिल्म है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि ये फिल्म 100वीं बार देखने लायक है। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि किसी ने नहीं बोला था ये फिल्म रिलीज करने के लिए। एक यूजर ने फिल्म को कचरा बताया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- फ्लॉप को दोबारा से फ्लॉप कराओगे।

रणवीर सिंह और सोनाक्षी की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.4 है। फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म ओ हेनरी की कहानी द लास्ट लीफ पर आधारित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें