Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanveer Singh First Public Apperance After Becoming Father beautiful Daughter says Baap ban gaya re

पिता बनने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आए रणवीर, खुशी से बोले- बाप बन गया रे!

  • बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार कैमरा के सामने आए। उन्होंने पैप्स संग पिता बनने की खुशी जाहिर की। पैप्स से हाथ मिलाते हुए रणवीर सिंह के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही थी।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 Sep 2024 01:33 AM
share Share

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर कुछ दिनों पहले एक बेटी ने जन्म लिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही मां दीपिका पादुकोण और पिता रणवीर सिंह कैमरे से दूर हैं। हालांकि, अब रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आए हैं। रणवीर सिंह एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने पैप्स से बात की। इस दौरान उन्होंने पैप्स संग अपने पिता बनने की खुशी जाहिर की।

वायरल हो रहा रणवीर सिंह का वीडियो

रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। विरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर का ये वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में रणवीर सिंह थ्री पीस सूट पहने, गोल्डन रंग का चश्मा पहने और बालों को बांधे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर पैप्स के सामने पोज करते हैं। इसके बाद, वो पैप्स से जाकर हाथ मिलाते हैं। रणवीर जब हाथ मिला रहे होते हैं तो खुशी से कहते हैं- बाप बन गया रे!

 

रणवीर की खुशी देख खुश हुए फैंस

पिता बनने के बाद पहली बार रणवीर सिंह कैमरे पर आए हैं। ऐसा देखकर रणवीर सिंह के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- डैशिंग डैड, हमेशा फेवरेट। वहीं, एक दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने क्यूट तरीके से उन्होंने कहा बाप बन गया, वो बहुत खुश हैं। वहीं, बहुत से यूजर्स ने रणवीर सिंह को बधाई दी है।

बता दें, दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को बेटी को जन्म दिया। दीपिका और रणवीर शादी के छह साल बाद माता-पिता बने हैं। बेटी के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का बायो बदला था। बायो के जरिए दीपिका ने बताया था कि आजकल वो अपने दिन कैसे काट रही हैं। दीपिका ने अपनी बायो में लिखा है- फीड.बर्प.स्लीप.रिपीट।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें