Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanbir Kapoor sai Pallavi as ram sita pics leak from the set of ramayana

राम-सीता के किरदार में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें लीक, डायरेक्टर ने नहीं पहनाया भगवा रंग

  • रणबीर कपूर को राम बने देखने का फैंस का सपना हुआ पूरा। कड़ी मेहनत से बनाई ऐसी बॉडी और बढ़ाए बाल। साई पल्लवी के चेहरे पर दिखी सीता जैसी सादगी।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 27 April 2024 06:41 AM
share Share

नितेश तिवारी की रामायण इस समय की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। अप्रैल की शुरुआत से एक्टर्स ने शूटिंग शुरू कर दी थी। रणबीर कपूर को राम के किरदार में देखने के लिए फैंस इंतजार में बैठे थे। अब सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हुई हैं जिन्होंने फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। इसी सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें साई पल्लवी सीता और रणबीर राम के किरदार में नज़र आ रहे हैं।

राम के लुक में रणबीर की तस्वीरें लीक

रामायण के सेट से लीक हुईं तस्वीरों में रणबीर राम बने दिख रहे हैं। उन्होंने भगवा नहीं बल्कि मरहून और पर्पल रंग का आउटफिट कैरी किया है। गले में सोने का हार और बाजुबंध पहना हुआ है। साई पल्लवी भी सीता के पहनावे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर सादगी झलक रही है। पहली कुछ तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि ये शेड्यूल राम-सीता की शादी के बाद वाला है। दोनों राजा-रानी बने नज़र आ रहे हैं।

नहीं पहना भगवा रंग

टीवी और फिल्मों की रामायण में राम और सीता भगवा रंग के पहनावे में नज़र आए हैं। लेकिन नितेश तिवारी ने अपनी इस रामायण को अलग रंग देने की कोशिश की है। साथ ही सादगी को भी बरक़रार रखते हुए एक्टर्स को साधारण लुक दिया है।

रावण और हनुमान के शेड्यूल की शूटिंग होगी शुरू

हाल में सेट से कैकयी बनी लारा दत्ता और मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा की भी कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। मुंबई में बने ग्रैंड सेट पर राम के जन्म, गुरुकुल, राम-सीता विवाह जैसे कुछ अहम सीन शूट किए गए हैं। जुलाई से रावण और हनुमान का किरदार निभाने वाले यश और सनी देओल अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामायण के अगले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में हो सकती है।

 

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें