Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanbir Kapoor Alia bhatt want to go on a solo trip for 4 days this year

रणबीर के साथ मिलकर आलिया ने बनाया प्लान, बोलीं- अगर टाइम मिला तो हम इस साल…

आलिया भट्ट ने बताया कि उनकी लाइफ में उनकी फैमिली और उनके दोस्त सबसे ज्यादा इम्पॉर्टेंट हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह अपनी बेटी राहा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 02:28 PM
share Share
Follow Us on
रणबीर के साथ मिलकर आलिया ने बनाया प्लान, बोलीं- अगर टाइम मिला तो हम इस साल…

आलिया भट्ट सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में राहा, रणबीर कपूर और मूवीज के बारे में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने बताया कि वह कोशिश करती हैं कि अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त राहा के साथ बिताएं। इसके अलावा, आलिया ने ये भी बताया कि उनकी फ्रेंड्स उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। जब राहा का जन्म हुआ था तब उन्होंने अपनी बहन से सबसे पहला सवाल यही पूछा था कि तुमने मेरी फ्रेंड्स को राहा के बारे में बताया।

आलिया ने जय शेट्टी को दिए इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने रणबीर के साथ सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान बनाया है। आलिया बोलीं, ‘अगर टाइम मिला तो मैं इस साल सोलो ट्रिप पर जाना पसंद करूंगी। अकेले। चार दिन के लिए। मैंने ये चीज रणबीर के साथ भी डिस्कस की थी। हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं इस चीज के लिए। मैंने उन्हें कहा था कि हम दोनों अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालेंगे। पहले आप चार दिन के लिए सोलो ट्रिप पर जाना। फिर मैं चार दिन के लिए सोलो ट्रिप पर जाऊंगी। फिर देखते हैं क्या होता है।’

आलिया ने आगे कहा, ‘मैं और रणबीर या तो घर में रहना पसंद करते हैं या फिर अकेले रहना पसंद करते हैं और हम बहुत टाइम से किसी सोलो ट्रिप पर नहीं गए हैं। अभी हमने ये डिसाइड नहीं किया है कि हम कहां जाएंगे क्योंकि ये चीज हमने अभी दो हफ्ते पहले ही डिसाइड की थी।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें