Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडramayans Indrajit actor Vijay Arora Gave the Most Beautiful Song with Zeenat Aman

रामानंद सागर की रामायण के इंद्रजीत ने जीनत अमान के साथ दिया था सदी का सबसे खूबसूरत गाना

  • रामानंद सागर की रामायण में इंद्रजीत का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय अरोड़ा ने हिंदी फिल्मों में भी किया था शानदार काम। इस हीरोइन के साथ दिया था सबसे खूबसूरत गाना।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
रामानंद सागर की रामायण के इंद्रजीत ने जीनत अमान के साथ दिया था सदी का सबसे खूबसूरत गाना

जब भी रामानंद सागर की रामायण की बात होती है, तो राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के साथ एक और किरदार लोगों को याद आया है और वो है मेघनाथ यानी इंद्रजीत। इस किरदार को अपनी एक्टिंग से यादगार बनाने वाले विजय अरोड़ा ने छोटे पर्दे पर छाप छोड़ दी थी। विजय ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि उनकी बराबरी करना किसी दूसरे एक्टर के लिए मुश्किल होगा। विजय ने टीवी से पहले फिल्मों में अपनी पहचान बनाई, कई बड़े स्टार्स के साथ उन्हें स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया। और जब टीवी पर आए तो कमाल हो गया।

27 दिसंबर 1944 को जन्मे विजय अरोड़ा का सफर सपनों की नगरी मुंबई में फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से शुरू हुआ। 1971 में गोल्ड मेडल के साथ ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। ज़रूरत (1972) से अपनी शुरुआत करने वाले विजय ने यादों की बारात (1973) में जीनत अमान के साथ ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ जैसे सदाबहार गाने में काम किया, जो आज भी लोगों की यादों में ताजा है।

उन्होंने राखी और हथकड़ी, फागुन, इंसाफ, 36 घंटे, नाटक और सबसे बड़ा सुख जैसी फिल्मों में शानदार किरदार निभाए। हालांकि, 80 के दशक के अंत तक उनकी फिल्मी करियर की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन छोटे पर्दे ने उन्हें नई पहचान दी। एक्टर ने रामानंद सागर की रामायण में मेघनाथ उर्फ इंद्रजीत का जानदार किरदार निभाया।

1987 में जब रामानंद सागर की रामायण आई, तो इसने इंडियन टीवी पर धमाका कर दिया। ये एक ऐतिहासिक सीरियल बना जिसके सभी किरदार हमेशा के लिए खास बन गए। राम, लक्ष्मण सीता और रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को खासा पॉपुलैरिटी मिली। रामायण में विजय अरोड़ा ने भी यादगार किरदार निभाया था। उन्हें रावण के बेटे मेघनाथ उर्फ इंद्रजीत के किरदार में देखा गया था। विजय अरोड़ा ने जिस शान और अंदाज में ये किरदार निभाया था, उसने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया। रामायण में उनकी डायलॉग डिलीवरी, गूंजती हुई आवाज, चेहरे के भाव और पिता के लिए निष्ठा ने लोगों के मन में अपने किरदार के लिए दया और इज्जत कमाई। विजय अरोड़ा की शानदार परफॉरमेंस ने इंद्रजीत के किरदार को खास बना दिया।

विजय अरोड़ा ने सिर्फ एक्टिंग तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने एड फिल्में और कॉरपोरेट फिल्में भी बनाई। उन्होंने बच्चों के लिए एक शो बनाया था ‘एक तारा बोले’। ये अवॉर्ड विनिंग शो साबित हुआ। साथ ही, वह भारत में ISO 9000 पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा उन्हें फिटनेस, योग और हेल्थ में गहरी रुचि थी। उन्होंने मॉडल और पूर्व मिस इंडिया दिलबर देबरा से शादी की और उनके बेटे फरहाद विजय अरोड़ा भारत में Ferrari और Maserati कारों के प्रमोटर बने।

फिल्म और टीवी की दुनिया में काम करने के बाद विजय अरोड़ा ने खुद को धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर कर लिया। 2 फरवरी 2007 को एक पेट की बीमारी के कारण उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, उनकी यादें और उउनके अमर किरदार आज भी ऑडियंस के लिए खास है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें