Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRamayana The Legend of Prince Ram 1992 to release in Cinema 18 October co produced by Japan Yugo Sako and Ram Mohan

साल 1992 में बनी ये रामायण सिनेमाघरों में होने जा रही रिलीज, जानें कब देख सकेंगे फिल्म

  • साल 1992 में रामायण पर बनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है। यह फिल्म 31 साल बाद बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म को जापान के प्रोड्यूसर ने को प्रोड्यूस किया था। आइए जानते हैं आप कब देख सकेंगे यह फिल्म।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 06:59 AM
share Share

रामायण पर कई टीवी सीरियल और फिल्में बनी हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी रामायण फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल निभाने वाले हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की रामायण से पहले सिनेमाघरों में एक और 'रामायण' रिलीज होने जा रही है। 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' फिल्म साल 1992 में  बनी थी। अब 31 साल बाद यह फिल्म  बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

साल 1992 में बनी थी 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम'

'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' साल 1992 में रिलीज तो हुई थी, लेकिन उस वक्त यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई थी। यह एक जापानी-भारतीय एनिमे फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म को भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने प्रोड्यूस किया था।

कब होगी रिलीज

अब यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में चार भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने को तैयार है। 31 साल पहले बनी इस फिल्म के रिलीज से पहले पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया है।

नया टीजर और पोस्टर हुआ लॉन्च

टीज़र और पोस्टर को गीक पिक्चर्स इंडिया ने रिलीज किया है। फेमस स्क्रीनराइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के एडाप्टेशन में अपना योगदान दिया है। बता दें, वी विजयेंद्र प्रसाद को बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

 

अगर फिल्म की बात करें तो जब यह फिल्म साल 1992 में बनी थी तब भारत में इस फिल्म को लेकर विरोध हुआ था। कहा जा रहा था कि विदेशी फिल्ममेकर्स 'रामायण' पर फिल्म कैसे बना सकते हैं। फिल्म में भगवान राम के वनवास जाने की कहानी से लेकर सीता हरण और लंका दहन तक की कहानी को दिखाया गया है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें