राम कपूर का दावा, बॉलीवुड ने राखी सावंत का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की, बोले- बहुत सारे गंदे…
- राम कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में ड्रामा क्वीन राखी सावंत पर बात की। उन्होंने कहा कि वह राखी की बातों से रिलेट नहीं कर पाते हैं, लेकिन उनकी बहुत इज्जत करते हैं।

राम कपूर ने राखी सावंत की तारीफ की है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि राखी सावंत ने बिना किसी गॉडफादर के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। राम कपूर ने ये भी बताया कि वह राखी को तब से जानते हैं जब उन्होंने साल 2009 में अपना स्वयंवर आयोजित किया था। राम कपूर ने इंटरव्यू के दौरान ये भी स्पष्ट किया कि वह राखी के पागलपन में उनका साथ नहीं देते हैं, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने खुदका नाम बनाया है उसका सम्मान करते हैं।
‘वाहियात चीजें बोलती हैं’
राम ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “आज पूरा देश राखी सावंत का नाम जानता है। वह मुंबई में समुद्र के किनारे 3 BHK अपार्टमेंट में रहती हैं। रिस्पेक्ट बॉस! उन्होंने खुद अपने दम पर ये सब हासिल किया है। हां! मैं उनकी सोच और उनके पागलपन से खुदको रिलेट नहीं कर पाता हूं...कई बार बहुत वाहियात चीजें बोल जाती हैं, लेकिन वो जो भी हैं, जो भी करती हैं, सच यही है कि उन्होंने खुद अपने दम पर अपना नाम बनाया है और मैंने यह देखा है।”
क्या बोले राम कपूर?
राम ने आगे कहा, “कोई एक अच्छी, सेक्सी डांसर जिसका इंडस्ट्री दुरुपयोग करना चाहती थी...बहुत सारे गंदे अनुभव हैं उनके...कोई गॉडफादर नहीं है...कुछ नहीं है...ये सब मैंने 'राखी का स्वयंवर' की वजह से देखा है, इसलिए आप हर चीज से सीखते हैं।”
इस वजह से चर्चा में हैं राम कपूर
बता दें, इन दिनों राम कपूर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने एक साल में 55 किलो वजन घटाया है। उनका वजन 140 किलो था, वहीं अब उनका वजन 85 किलो है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।