Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRajkummar Rao takes dig at Janhvi Kapoor Nepotism during Mr and Mrs Mahi promotion actress asks is that taunt

Mr and Mrs Mahi: जाह्नवी कपूर ने नेपोटिज्म पर किया मजाक, राजकुमार राव ने कसा तंज, बोले- काश हम भी…

Mr and Mrs Mahi: राजुकमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए हुए एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने नेपोटिज्म को लेकर मजाक किया। इसका जवाब राजकुमार राव ने अपने ही अंदाज में दिया।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 17 May 2024 10:14 AM
share Share

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने जाह्नवी कपूर पर नेपोटिज्म को लेकर मजेदार अंदाज में तंज कसा। दरअसल, पहले जाह्नवी कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर मजाक किया, उसके बाद एक्टर राजकुमार राव ने उनपर तंज कसा।

जाह्नवी ने सुनाया स्कूल का किस्सा

मिर्ची प्लस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर बात शुरू की। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि स्कूल में उन्हें कोरस का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन वो अच्छा गा नहीं पाती थीं तो उनके सामने का माइक बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि एक महिला ने कहा था कि जाह्नवी के सामने वाला माइक ऑफ कर दो। 

जाह्नवी ने छेड़ी नेपोटिज्म की बात

जाह्नवी के साथ हुए इस किस्से को सुनकर राजकुमार राव ने कहा, “रखा क्यों बेचारी को फिर? मना कर देते।" इसके बाद जाह्नवी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "नेपोटिज्म अफकोर्स, इसलिए तो रखा था मुझे कोरस में।"

राजकुमार राव ने मजाकिया अंदाज में कसा तंज

जैसे ही जाह्नवी ने नेपोटिज्म के बारे में बोला, राजकुमार राव ने कहा कि फिर तो ठीक है। फिर तो काश जिंदगी में हम भी बहुत सारे माइक ऑफ कर पाते। जाह्नवी राजकुमार राव की बात सुनकर चौंक गईं और तुरंत उनसे पूछा कि क्या ये उनके लिए टॉन्ट था। 

इसके बाद, राजकुमार ने कहा कि ये उनके लिए नहीं था। राजकुमार ने उन्हें याद दिलाया कि वो साल 2022 में आई फिल्म रूही के बाद जाह्नवी के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें