Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaid 2 Box Office Collection Day 2 Ajay Devgn Film Sees Dip after grand opening first day collection

Raid 2 Day 2 Collection: शानदार शुरुआत के बाद रेड 2 की कमाई में गिरावट, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के दूसरे दिन की कमाई का डेटा भी सामने आ गया है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन कम रुपये छापे हैं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
Raid 2 Day 2 Collection: शानदार शुरुआत के बाद रेड 2 की कमाई में गिरावट, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की। अब फिल्म के दूसरे दिन का डेटा भी सामने आ गया है। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने पहले दिन के मुताबले कम कमाई की है। हालांकि, फिल्म ने पहले और दूसरे दिन मिलाकर करीब 28.46 करोड़ की कमाई कर ली है। 

दूसरे दिन रेड 2 ने कितनी की कमाई?

sacnilk.com के रात 10 बजे (दो मई) तक के डेटा के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने करीब 9.21 करोड़ की कमाई की है। वहीं, पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 19.25 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन रेड 2 की कमाई में कमी आई है। रेड 2 ने अबतक भारत में करीब 28.46 करोड़ की कमाई कर ली है। 

2018 में आई फिल्म का सीक्वल है रेड 2

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की बात करें तो यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वेंस है। रेड 2 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी नजर आए हैं। यह एक क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म है। रेड 2 में अजय देवन ने अमय पटनायक का किरदार निभाया है जो रितेश देशमुख के किरदार के घर रेड मारने जाते हैं। 

रेड 2 में रितेश देशमुख और अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रजत कपूर और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया का एक आइटम सॉन्ग भी है। इस फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें