Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडpushpa 2 new song Angaaron lyrical video allu arjun rashmika mandana shrivalli shows love on sami watch

Pushpa 2 Song: लोगों की जुबां पर चढ़ने लगा पुष्पा 2 का नया गाना, आपने देखा?

  • Pushpa 2 Song: पुष्पा 2 का नया गाना रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने इसका लिरिकल वीडियो रिलीज किया है। वीडियो देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानWed, 29 May 2024 08:32 AM
share Share

पुष्पा 2 मेकर्स ने इसके गाने 'अंगारों' का लिरिकल वीडियो रिलीज कर दिया है। गाने के विजुअल्स काफी इंट्रेस्टिंग हैं क्योंकि इसमें रश्मिका और अल्लू अर्जुन का बीटीएस दिखाया गया है। रश्मिका गाने की प्रैक्टिस कर रही हैं। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से लेकर फिल्म की यूनिट सबकुछ देखा जा सकता है। गाना आपको पूरे नॉस्टैल्जिया में ले जाएगा। सोशल मीडिया पर इसे फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

श्रीवल्ली ने दिखाया सामी के लिए प्यार

अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज थी। इसके गाने चार्टबस्टर थे और अभी भी डीजे और पार्टीज में इन पर जमकर डांस होता है। अब पुष्पा पार्ट 2 की घोषणा के साथ से ही इसके गानों का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। अब मेकर्स ने पहले गाने के बीटीएस के साथ इसका लिरिकल वीडियो रिलीज किया है। गाने में आपको अल्लू अर्जुन का 'झुकेगा नहीं' वाला हुक स्टेप, श्रीवल्ली की अदाएं और उसका सामी के लिए प्यार सब दिखेगा।

गाना सुनकर खुश हुए फैन्स

श्रेया घोषाल की आवाज लोगों को काफी पसंद आ रही है। यूट्यूब पर लोगों के इंट्रेस्टिंग कमेंट्स दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये गाना रिकॉर्ड तोड़ेगा। लोगों को रश्मिका और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है। लोग प्रमोशनल स्ट्रेटजी की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, यह सिर्फ कोरियोग्राफी सॉन्ग है, रियल गाने की शूटिंग नहीं दिखाई है, वो सीधे मूवी में दिखेगी, क्या प्रमोशनल स्ट्रैटजी है। गाने के बीच झुकेगा नहीं स्टेप भी लोगों को पसंद आ रहा है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें