प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड में बिकिनी पहनने से कर दिया था मना; 'उसने अपनी गरिमा…'
- प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के जीवन से जुड़े तमाम किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कैसे प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड के स्विमवियर राउंड में प्रियंका ने टू पीस पहनने से मना कर दिया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने से की थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां ने एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ तमाम किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि कैसे प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड में स्विमवियर राउंड में बिकिनी पहनने से मना कर दिया था। मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी गरिमा बनाए रखी थी।
टू पीस पहनने से प्रियंका ने कर दिया था मना
लेहरें रेट्रो से खास बातचीत में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया, "प्रियंका का व्यवहार, उसका कनडक्ट कही भी…देखो स्विमवियर में भी, उन्होंने कहा कि टू पीस पहनो। प्रियंका ने पहनने से मना कर दिया था। तो उसने प्रोफेशनलिज्म के साथ भी अपनी गरिमा बनाए रखी। ये नहीं कि नखरे कर रही हो।"
लारा दत्ता ने की थी प्रियंका चोपड़ा की मदद
इसी इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया कैसे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के वक्त प्रियंका की सह कंटेस्टेंट लारा दत्ता ने उनकी बहुत मदद की थी। लारा ने उन्हें बताया था कैसे बांधना है, कैसे चलना है, लारा ने उन्हें मेकअप लगाना सिखाया। क्योंकि वहां ये सब खुद करना होता था। प्रियंका तो कुछ नहीं करती थी, सिर्फ काजल।
आज भी दोस्त हैं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा
मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका और लारा दत्ता अभी भी दोस्त हैं। जब भी वो दोनों एक शहर में होते हैं, वो मिलते हैं। बता दें, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साथ में की थी। उन दोनों ने साल 2003 में आई अक्षय कुमार की फिल्म अंदाज से अपना डेब्यू किया था। प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू नजर आएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।