160 करोड़ के बंगले में वापस लौटे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दिखाई अपने आलीशान घर की झलक, नहीं हटा पाएंगे नजरें
- प्रियंका अपने पति और बेटी के साथ एक बार फिर से वापस अपने लॉस एंजिल्स में एक आलीशान घर है, लोट आई हैं। इसका सबूत खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया है। इस बंगले की कीमत 160 करोड़ है।

Priyanka Chopra Nick Jonas: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का डंका बजा रही है। प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी की है। शादी के बाद प्रियंका भारत को छोड़कर पति संग लॉस एंजिल्स में बस गई हैं। हालांकि, वो अक्सर अपने पति और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ इंडिया आती रहती हैं। फैमिली संग प्रियंका अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती हैं। इसी बीच अब प्रियंका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रियंका अपने पति और बेटी के साथ एक बार फिर से वापस अपने लॉस एंजिल्स में एक आलीशान घर है, लोट आई हैं। इसका सबूत खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया है। इस बंगले की कीमत 160 करोड़ है।

प्रियंका ने दिखाई अपने 160 करोड़ के आलीशान बंगले की झलक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर फरवरी में खबर आई थी कि उन्हें अपना लॉस एंजिल्स वाला बंगला छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब तीन महीने बाद पीसी अपनी फैमिली के साथ वापस इसी घर में लौट आई हैं। दरअसल, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बंगले की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बताया है कि वो वापस लौट आई हैं। एक फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हाय।' मिरर सेल्फी में प्रियंका काउच पर लेटकर पोज दे रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने बंगले के खूबसूरत टैरेस का नजारा दिखाया है। तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'घर में होना मेरी आत्मा को सुकून दे रहा है।'

आखिर प्रियंका को क्यों छोड़ना पड़ा था अपना घर?
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने लॉस एंजिल्स वाले बंगले को कई दिक्कतों की वजह से छोड़ना पड़ा था। उनके 20 मिलियन डॉलर यानी 160 करोड़ के बंगले में कई महीनों से पानी की सप्लाई की दिक्कत हो रही थी। यही नहीं, घर में फफूंदी और सीलन की भी समस्या बनी हुई थी। इन्हीं दिक्कतों से परेशान होकर उन्हें घर से शिफ्ट होना पड़ा था। यही नहीं, प्रियंका और निक ने परेशान होकर साल 2023 में कपल ने सेलर के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया था और घर की मरम्मत में लगे खर्च को मुआवजे के तौर पर वापस करने की मांग की गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।