प्रियंका चोपड़ा की नाक सर्जरी खराब होने पर पिता का कैसा था रिएक्शन, एक्ट्रेस की मां ने बताया
प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी करवाई थी, लेकिन उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल नहीं हो पाई थी और उनका चेहरा अजीब हो गया था। अब प्रियंका की मां ने बताया कि इस पर एक्ट्रेस के पिता का क्या रिएक्शन था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना किया है। साल 2000 के दौरान प्रियंका ने नाक की सर्जरी की थी जिससे उनके चेहरे में बड़ा बदलाव आ गया था। एक्ट्रेस की नोज सर्जरी काफी चर्चा में भी रही थी। अब प्रियंका की मां ने बताया कि उस दौरान एक्ट्रेस के पिता का कैसा रिएक्शन था और उन्होंने प्रियंका को क्या कहा था।
क्या बोले थे पिता
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मधु ने कहा, 'वह काफी बुरा महसूस कर रही थीं। मैं एक चीज के लिए गई और दूसरे के साथ आई। लेकिन उनके पिता ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है जिसे हम फिक्स कर सकते हैं। परेशान मत हो, ये छोटी चीज है।'
वैसे प्रियंका ने खुद को कमजोर नहीं होने दिया और वह मिस वर्ल्ड के कॉम्पटीशन गईं और जीतकर भी आईं।
वहीं कुछ दिनों पहले ही प्रियंका की मां ने बताया था कि कैसे प्रियंका ने अपनी लाइफ से एक ही इंसान को हमेशा के लिए निकाला है और जिसे निकाला वो उसका हकदार भी था। मधु ने यह भी बताया था कि प्रियंका को वह वॉर्न भी करती थीं।
प्रोफेशनल लाइफ
फिलहाल प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में थे। इसके बाद से प्रियंका ने बॉलीवुड से दूरी बिना ली है। ऐसा कहा जा रहा था कि वह फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ। लेकिन यह फिल्म बनी ही नहीं।
अब प्रियंका, एस एस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ महेश बाबू होंगे। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका भारत आई थीं और उन्होंने काम भी किया। अब फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।