Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Mother Madhu Chopra Confirms Her Role SS Rajamouli Big Budget Mahesh Babu SSMB 29

SSMB 29 की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा, मां मधु ने किया कंफर्म

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 का हिस्सा होने वाली हैं। इस फिल्म में महेश बाबू नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा की मां ने कंफर्म किया है कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म का हिस्सा होंगी।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 March 2025 07:34 PM
share Share
Follow Us on
SSMB 29 की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा, मां मधु ने किया कंफर्म

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद साउथ की फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबरें थीं कि वो एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 में नजर आएंगी। अब प्रियंका चोपड़ा की मां ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कहा कि प्रियंका फिल्म की शूटिंग में ही हैं। 

हैदराबाद में हैं प्रियंका चोपड़ा

Lehren Retro से खास बातचीत में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका का एसएसएमबी 29 में होना कंफर्म किया। उनसे जब इसे जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वहीं शूटिंग पर हैं वो" उन्होंने माना कि प्रियंका चोपड़ा अभी हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए हैं। 

एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी एसएसएमबी 29

एसएसएमबी 29 की बात करें तो इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ साउथ एक्टर महेश बाबू नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। फिल्म की कहानी राजामौली के पिता विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है। वहीं ये फिल्म एक एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी।

2019 के बाद अब साउथ की फिल्म से कमबैक करने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार स्काई इज पिंक में देखा गाया था। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। प्रियंका की ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। प्रियंका चोपड़ा की स्काई इज पिंक की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें