Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Heel Stuck in Lift Video Photoshoot Video Goes Viral

लिफ्ट के दरवाजे में फंसी प्रियंका चोपड़ा की हील, बैलेंस बिगड़ा तो निकल गई चीख

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा लिफ्ट से निकलते हुए फोटोशूट करवा रही थीं जब उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि उनके सैंडल की हील लिफ्ट के दरवाजे में अटक गई है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 June 2024 08:33 AM
share Share

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें वो लिफ्ट से निकलती हैं और वहीं पर कैमरा पर्सनल उन्हें घेर लेते हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लिफ्ट का दरवाजा रोककर खड़ी हो जाती हैं और तस्वीरें खिंचवाने लगती हैं। गोल्डन ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बला की खूबसूरत लग रही हैं लेकिन उनके साथ इस फोटोशूट के दौरान बड़ी गड़बड़ भी हो सकती थी। एक्ट्रेस जब तस्वीरें खिंचवाने के बाद वापस लिफ्ट में लौटने की कोशिश करती हैं तो उन्हें अहसास होता है कि उनकी सैंडल की हील अटक गई है।

लिफ्ट और दीवार के बीच फंसी हील

लिफ्ट और दीवार के बीच के गैप में प्रियंका चोपड़ा की हील अटक जाती है और पीछे हटते हुए जैसे ही उन्हें इसका अहसास होता है उनकी चीख निकल जाती है। प्रियंका चोपड़ा के मुंह से चीख निकल जाती है और वह फिर आहिस्ता से अपनी हील इस जगह से निकालने की कोशिश करती हैं। थोड़ी कोशिश के बाद प्रियंका की सैंडल निकल जाती है और फिर वो वहां खड़े स्टाफ से कुछ बात करती हैं और फोटोशूट दोबारा शुरू हो जाता है। एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अब अमेरिका में ही रहती हैं प्रियंका

'बाजीराव मस्तानी' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी की थी जो कि एक परफॉर्मर-सिंगर हैं। प्रियंका चोपड़ा की निक से मुलाकात टीवी सीरीज 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और फिर भारतीय रीति-रिवाजों के साथ एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की पिछली फिल्म टाइगर थी। यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म थी जिसे पब्लिक का बेशुमार प्यार मिला। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। इस फिल्म का नाम Heads of State होगा जिसकी शूटिंग अभी चल रही है। प्रियंका चोपड़ा अब भारतीय फिल्मों में काम करने की बजाए हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही हैं।

ये भी पढ़े:उर्फी की फोटोज देखकर लोग शॉक्ड, बताया किस भयानक दर्द से गुजर रही हैं एक्ट्रेस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें