Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Has Cut Ties With Only One Man In Her Life And He Deserved It Mother Madhu Says She Constantly Warn He

गलत शख्स को डेट करने पर प्रियंका को पड़ती थी मां की डांट, बोलीं- एक ही आदमी से रिश्ता तोड़ा है

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा बेटी के काफी क्लोज हैं। वह उनके साथ ही ज्यादा रहती हैं और पर्सनली-प्रोफेशनली उनको सपोर्ट करती हैं। अब प्रियंका की डेटिंग लाइफ पर मां बोली हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 12:24 PM
share Share
Follow Us on
गलत शख्स को डेट करने पर प्रियंका को पड़ती थी मां की डांट, बोलीं- एक ही आदमी से रिश्ता तोड़ा है

प्रियंका चोपड़ा ने लाइफ में काफी मेहनत करके बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। प्रियंका ने इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ अच्छा रिश्ता बनाया है। लेकिन एक शख्स है जिससे प्रियंका ने नाता तोड़ा है और प्रियंका की मां का कहना है कि वो शख्स उसके हकदार था। इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका की डेटिंग हिस्ट्री को लेकर भी बात की।

प्रियंका नहीं बताती थीं दिल की बात

लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में मधु ने कहा कि वह उन लड़कों को अप्रूव नहीं करती थीं जिनके साथ प्रियंका बाहर जाती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका अपने पिता के काफी क्लोज थीं और उनके साथ पर्सनल लाइफ की बातें शेयर करती थीं इसलिए जब पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने दिल टूटने की बात की तो उन्हें नहीं पता कि वह किसके बारे में बोल रही थीं।

कैसे खुद को पॉजिटिव रखती हैं प्रियंका

मधु से जब पूछा गया कि प्रियंका नेगेटिविटी को पॉजिटिविटी में कैसे बदल देती हैं तो इस पर उन्होंने कहा, यह उन्होंने अपने पिता से सीखा है। वह कभी नेगेटिविटी पर ध्यान नहीं देते थे। वह म्यूजिक में शांति ढूंढते। प्रियंका भी अपने कमरे में जाती है, कुछ करती है और फिर ट्रांसफॉर्मेशन के साथ आती हैं। दुनिया में कई लोग हैं जो आपको पसंद नहीं करते। आपको उनसे दूर रहना चाहिए। यह प्रियंका के पिता का एटीट्यूड था और अब प्रियंका का भी।

एक शख्स से तोड़ा हमेशा के लिए रिश्ता

मधु ने आगे कहा, 'प्रियंका हर तरह की सिचुएशन को हैंडल कर सकती हैं, लेकिन उनकी एक और पर्सनैलिटी है, अगर उन्हें कोई पसंद नहीं तो फिर कट कट कट। हालांकि ऐसा एक बार हुआ है, एक शख्स के साथ और वह शख्स इसका हकदार था।'

ये भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज ने जीता दिल, चलते-चलते बीच राह में रोकी गाड़ी और...

आखिर में मधु से पूछा गया कि क्या कभी वह प्रियंका को कोई सलाह देती थीं जब वह किसी गलत रिलेशनशिप में होती थीं तो उन्होंने कहा, कई बार मैं उसे चेतावनी देती थी जैसे मेरे पिता बोलते थे मुझे। मुझे कोई नहीं उसके लिए जचता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें